
मानसी शर्मा /- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे शनिवार यानी 23 नवंबर को आएंगे। इससे पहले कांग्रेस खेमे में चिंता बढ़ गई है। पहले की घटनाओं को देखते हुए कांग्रेस कोई रिस्क लेने के मूड में नहीं है। पार्टी आलाकमान सतर्कता बरत रहे हैं। कांग्रेस की तरफ से एग्जिट पोल के नतीजों को देखते हुए अपनी तैयारी शुरू कर दी गई है। कांग्रेस ने अपने जीताऊ उम्मीदवार के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है।
बता दें कि कांग्रेस ने जीतने वाले विधायकों को रिसॉर्ट में शिफ्ट करने का प्लान बनाया है। कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार को सभी विधायकों से संपर्क करने और रिसॉर्ट में शिफ्ट करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही पार्टी आलाकमान भी वहां की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। कांग्रेस के लिए चिंता तब और बढ़ गई जब MVA में सीएम पद को लेकर बयानबाजी शुरू हो गई।
पार्टी में तोड़फोड़ का डर
चुनावी नतीजे आने के बाद पार्टी में तोड़फोड़ ने हो, इसके लिए पार्टी ने यह रणनीति बनाई है। साथ ही कांग्रेस इस बात का भी ख्याल रख रही है कि कांग्रेस के जीते हुए उम्मीदवार भाजपा के संपर्क में नहीं आए। बता दें कि कांग्रेस इससे पहले कर्नाटक, गोवा सहित अन्य राज्यों में रिसॉर्ट पॉलिटिक्स कर चुकी है।
चुनाव आयोग ने भी कसी कमर
चुनाव की मतगणना के लिए चुनाव आयोग ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने जानकारी दी है कि वोटों की गिनती कल सुबह 8 बजे से शुरू होगी। उन्होंने कहा कि 2024 के विधानसभा चुनावों में 66 फीसदी मतदान हुआ है। जबकि 2019 के विधानसभा चुनाव में 61.1% मतदान हुआ था। बता दें कि, मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की अध्यक्षता में चुनाव आयोग ने हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों का गहन विश्लेषण किया है। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई थी।





More Stories
गोयला डेयरी में MCD का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सार्वजनिक जगहों से हटाए अवैध कब्जे
श्री रामलीला हल्द्वानी में एक ओर करुणा, विलाप और भक्ति का समंदर दिखा तो दूसरी ओर पराक्रम, गर्जना और भस्म होती लंका का दृश्य दिखा
दिल्ली-NCR में वाहन चोरों पर AATS का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8 चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद
नरेला औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री चोरी का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; शिव-पार्वती की मूर्ति और नकदी बरामद।
दिल्ली में ई-रिक्शा की संख्या पर लगेगी लगाम, सरकार ने 2.5 लाख की सीमा का प्रस्ताव रखा
हरियाणा से 1400 किलोमीटर दूर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कर बॉलीवुड को हिला डाला, आखिर कौन है सोनीपत का रेहान ?