गौतम अडानी पर आरोप लगने के बाद कांग्रेस हुई मुखर, पीएम मोदी पर बोला हमला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गौतम अडानी पर आरोप लगने के बाद कांग्रेस हुई मुखर, पीएम मोदी पर बोला हमला

मानसी शर्मा /-   अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी पर राजनीतिक हमले शुरु हो गए हैं। कांग्रेस पार्टी, जयराम रमेश समेत कई विपक्षी नेताओं ने गौतम अडानी के कंधे पर बंदूक रखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। कांग्रेस पीएम मोदी पर अडानी को बचाने का आरोप लगाया है। साथ ही कांग्रेस ने पीएम मोदी को अडानी का एजेंट बताया है।गौतम अडानी पर लगे आरोपों पर कांग्रेस नेता जयरमेश ने कहा, “SEBI की नाकामी भी एक बार फ़िर से सामने आती है, जो अडानी ग्रुप द्वारा प्रतिभूतियों और अन्य कानूनों के उल्लंघन की जांच कर रहा है और ग्रुप को उसके निवेश के स्रोत, शेल कंपनियों, आदि के लिए ज़िम्मेदार ठहराने में पूरी तरह से विफल रहा है।“

गौरतलब है कि गरुवार को गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर सहित कई अन्य लोगों पर रिश्वत देने और धोखाधड़ी करने के आरोप लगे। कोर्ट ने इस मामले में अडानी के खिलाफ अरेस्ट वारेंट भी जारी की है। जानकारी के अनुसार, अमेरिका में एक कॉन्ट्रेक्ट अपनी कंपनी को दिलाने के लिए अडानी ने 265 मिलियन डॉलर की रिश्वत देने का आरोप लगा था। इसके साथ ही कर्जदाताओं और इन्वेस्टर्स को धोखे में रखकर 3 अरब डॉलर का बॉन्ड और लोन जुटाने का आरोप लगा है। इसी मामले में अडानी सहित कई लोगों और कंपनियों पर आरोप तय किया गया है।

कांग्रेस ने पीएम मोदी पर बोला हमला

गौतम अडानी पर लगे आरोपों पर कांग्रेस ने एक्स पर लिखा, “आरोप है कि अमेरिका में कॉन्ट्रैक्ट पाने के लिए अडानी ने 2,200 करोड़ रुपए की घूस दी. जब इस मामले की जांच होने लगी तो जांच रोकने की साजिश भी रची गई। अब अमेरिका में अडानी के खिलाफ गिरफ़्तारी वारंट जारी हुआ है। अजीब बात है…कांग्रेस लगातार अडानी और इससे जुड़े घपलों की जांच की बात कह रही है, लेकिन नरेंद्र मोदी पूरी ताकत से अडानी को बचाने में लगे हैं। वजह साफ है- अडानी की जांच होगी तो हर कड़ी नरेंद्र मोदी से जुड़ेगी।“

जयराम रमेश ने पीएम पर साधा निशाना

गौतम अडानी पर आरोप लगने के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, “ये सब प्रधानमंत्री के स्पष्ट संरक्षण और कुछ नहीं होगा वाली सोच के साथ की गई धोखाधड़ी और अपराधों के एक लंबे रिकॉर्ड के अनुरूप है। तथ्य यह है कि अडानी की उचित जांच करने के लिए विदेशी अधिकार क्षेत्र का सहारा लिया गया है, इससे पता चलता है कि कैसे भारतीय संस्थानों पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है, और कैसे लालची और सत्ता के भूखे नेताओं ने दशकों के संस्थागत विकास को बर्बाद कर दिया है।“

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox