कासगंज में मिट्टी खोदते समय बड़ा हादसा, टीला धंसने से 4 महिलाओं की मौत; कई घायल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कासगंज में मिट्टी खोदते समय बड़ा हादसा, टीला धंसने से 4 महिलाओं की मौत; कई घायल

मानसी शर्मा /-  उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में एक धार्मिक कार्यक्रम के लिए मिट्टी लाने गई महिलाओं के साथ बड़ा हादसा हुआ। मिट्टी की खुदाई के दौरान एक टीला अचानक धंस गया, जिससे कई महिलाएं मलबे में दब गईं। इस दुर्घटना में 4 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले का संज्ञान लिया और अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

सत्संग कार्यक्रम के लिए मिट्टी लेने गई थी महिलाएं

कासगंज में एक सत्संग कार्यक्रम चल रहा था, जिसके लिए करीब एक दर्जन महिलाएं मिट्टी लेने टीले पर गई थीं। जैसे ही उन्होंने टीले से मिट्टी की खुदाई शुरू की, अचानक टीला धंस गया और महिलाएं मलबे के नीचे दब गईं। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने भी बुलडोजर की मदद से मलबे को हटाया, जबकि ग्रामीणों ने रेस्क्यू ऑपरेशन में सहयोग किया।

गंभीर घायलों को भेजा गया अस्पताल

रेस्क्यू के दौरान मलबे में दबकर चार महिलाओं की मौत हो गई। घटना में पांच अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनमें से दो की हालत नाजुक है और उन्हें इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, ये महिलाएं मिट्टी लेने के लिए टीले पर गई थीं और टीला धंसने से यह दुखद हादसा हुआ। अस्पताल में कुल नौ महिलाएं लाई गईं, जिनमें से चार की मौत हो चुकी है, जबकि अन्य का इलाज जारी है।

घटना के बाद, स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिवारों को हर संभव सहायता देने का वादा किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए अधिकारियों से घायलों को जल्द उपचार प्रदान करने की अपील की है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox