मानसी शर्मा /- अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान अक्सर डोनाल्ड ट्रंप को मारने की धमकी मिल रही थी। इतना ही नहीं, कई बार उन पर जानलेवा हमला भी किया गया था। इसी के साथ सोशल मीडिया पर भी उनके खिलाफ कई पोस्ट शेयर किए गए। लेकिन इसी बीच, उनके खिलाफ पोस्ट करने वाले एक शख्स ने एक खौफनाक कदम उठाया हैं। उस शख्स ने अपवे परिवार को गोली मारकर खुद आत्महत्या कर ली।
बता दें, डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद शख्स ने यह खतरनाक कदम उठाया है। पहले शख्स ने अपनी पत्नी, पूर्व पत्नी और दो बेटों को मौत की नींद सुलाया। बाद में, शख्स ने खुद आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार, शख्स की पहचान 46 साल के एंथनी नेफ्यू के तौर पर हुई है।
ट्रंप के खिलाफ करता था पोस्ट
पुलिस ने बताया कि मरने वाला शख्स डोनाल्ड ट्रंप का कट्टर विरोधी था। वह अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रंप के खिलाफ पोस्ट शेयर करता रहता था। पुलिस की मानें तो शख्स मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहा था। जांच करने पर पुलिस ने दो घरों से 5 लोगों की लाशें बरामद की हैं।
मृतको की पहचान एंथनी नेफ्यू की पूर्व पत्नी एरिन अब्रामसन (47) और उनके बेटे जैकब नेफ्यू (15) के रूप में हुई हैं। पुलिस के अनुसार, गुरुवार को शख्स की पूर्व पत्नी और उनके बेटे का शव उनके घर में पाया गया है। दोनों की मौत गोली लगने से हुई थी।
गोली मारकर की आत्महत्या
ये मामला अमेरिका के मिनेसोटा राज्य का है। वहीं, डुलुथ पुलिस प्रमुख माइक सेनोवा ने बताया कि एंथनी नेफ्यू ने ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। क्योंकि जब पुलिस उसके घर पहुंची तो वहां उसकी पत्नी कैथरीन नेफ्यू (45) और 7 वर्षीय बेटा ओलिवर नेफ्यू का शव मिला है। बताया जा रहा है कि उसने अपनी पत्नी और बेटे को गोली मारकर खुद आत्महत्या की है।


More Stories
एटीएम से पैसे उड़ाने वाले ‘स्टील प्लेट’ गैंग का हुआ पर्दाफाश, द्वारका पुलिस के हाथ लगे दो शातिर बदमाश!
”छावला पुलिस ने 22 किलो गांजे के साथ एक ड्रग सप्लायर को किया गिरफ्तार”
3 साल पुराने मामले में फरार आरोपी को तिलक नगर पार्किंग से किया गिरफ्तार!
”बुराड़ी इलाके में चोरी, ड्रग एडिक्ट को गिरफ्तार करने में दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी”
डीएवी पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने लिया रेन डांस का मजा
डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मदर्स डे पर की दिल छूने वाली गतिविधि