नजफगढ़ में सति भाई साई दास सेवा दल के भोजन वितरण में पंहुचे दल के गुरू महाराज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ में सति भाई साई दास सेवा दल के भोजन वितरण में पंहुचे दल के गुरू महाराज

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ में लाॅक डाउन की शुरूआत से ही सति भाई सांई सेवा दास दल के गरीबों व जरूरतमंद लोगों के लिए चल रहे भोजन वितरण कार्यक्रम में आज सेवा दल के गुरू महाराज ने भाग लेकर लोगों को प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर तहसीलदार सुभाष यादव के साथ-साथ सेवादल के अनेकों कार्यकर्ता भी मौजूद थे। जिन्होने व्यवस्था बनाये रखने में पूरा सहयोग दिया।

महंत सतीश दास जी महाराज की प्रेरणा से महंत रामसुख दास जी महाराज, रघुनाथ दास जी महाराज व शिवराम दास जी महाराज ने नजफगढ़ पहुंचकर प्रसाद वितरण किया।


                                               इस अवसर पर सेवा दल के पदाधिकारी ने बताया कि महंत सतीश दास जी महाराज की प्रेरणा से महंत रामसुख दास जी महाराज, रघुनाथ दास जी महाराज व शिवराम दास जी महाराज नजफगढ़ पंहुचे और प्रसाद वितरण कार्यक्रम को पूर्ण कराया। इस मौके पर करीब 1500 से गरीबों व जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया गया। इस मौके महंत रामसुख दास जी महाराज ने कहा कि भूखों को भोजन कराना ही सबसे बड़ी सेवा है। लेकिन आज हम लोगों को बैठाकर खाना नही खिला पा रहे है। इसका मुझे अफसोस रहेगा क्योंकि हम लोगों सुरक्षा को देखते हुए ऐसा नही कर पा रहे हैं। फिर सेवा दल के जितने भी पदाधिकारी व कार्यकर्ता है वो सभी लोगों को प्रेम व श्रद्धा के साथ भोजन कराये। इस अवसर पर तहसील दार सुभाष यादव ने कहा कि सरकारी नियम के अनुसार सभी सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क लगाने का ध्यान रखें, हो सके तो भोजन वितरण में भोजन देने से पहले लोगों के हाथ सैनिटाइज करने का काम भी करें ताकि उन्हे बिमारी से बचाया जा सके। उन्होने बताया कि लोगों की मदद के लिए प्रशासन व दिल्ली सरकार हर संभव कोशिश कर रहा है। इसमें लोग अपनी बिमारी को छिपाये नही बल्कि उसे अधिकारियों के साथ हैल्प लाईन के माध्यम से जानकारी सांझा करे जिससे आप अपनी व अपने परिवार की जान बचा सके। इस अवसर पर शिवराम दास जी महाराज ने सभी के सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox