पल्लवी सोलंकी ने पालम की पहली महिला जज बनकर पूरे देश में पालम का नाम किया रौशन: चौ० सुरेन्द्र सोलंकी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पल्लवी सोलंकी ने पालम की पहली महिला जज बनकर पूरे देश में पालम का नाम किया रौशन: चौ० सुरेन्द्र सोलंकी

-उत्तर भारत की सबसे बड़ी खाप पालम-360 ने हमेशा लड़के-लड़कियों को बराबर माना: चौ० सुरेन्द्र सोलंकी

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  आज पालम गांव के शिव मंदिर धर्मशाला में पालम बारह की संयुक्त पंचायत का आयोजन हुआ, जिसमें पालम गांव की बेटी पल्लवी सोलंकी, सुपुत्री मुकेश सोलंकी, का सिविल जज के रूप में चयन होने पर उनका सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पालम 360 के प्रधान चौधरी सुरेन्द्र सोलंकी ने कहा कि आज पूरे पालम गांव और देश के लिए एक गर्व का दिन है। उन्होंने कहा कि गांव की बेटी का न्यायिक सेवा में चयन होना न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए गर्व की बात है।

चौधरी सुरेन्द्र सोलंकी ने कहा कि पालम 360 उत्तर भारत की सबसे बड़ी खाप पंचायत है, जो हमेशा से लड़के और लड़कियों में समानता का पक्षधर रही है। उन्होंने कहा, “हमने हमेशा ही लड़के और लड़कियों को शिक्षा, सरकारी सेवाओं, और खेल के क्षेत्र में समान अवसर देने का काम किया है। हमारे युवाओं को समाज की जड़ों से जोड़कर उनकी जिम्मेदारियों के प्रति सजग करना हमारी प्राथमिकता है।” उन्होंने आगे कहा कि पल्लवी सोलंकी का चयन गांव और समाज की बेटियों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है और उन्हें पालम 360 की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी।

चौधरी सुरेन्द्र सोलंकी ने कहा कि पालम 360 खाप पंचायत सदियों से समाज को एकजुट करने और सामूहिक प्रगति की दिशा में कार्यरत रही है। उन्होंने कहा, “हमारी परंपरा में समय के साथ सकारात्मक बदलाव करते हुए समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना भी महत्वपूर्ण है।”

इस सम्मान समारोह में राष्ट्रीय युवा चेतना मंच के अध्यक्ष एवं फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन रणबीर सिंह सोलंकी मुख्य आकर्षण रहे। उन्होंने सुश्री पल्लवी को अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया और कहा कि उनकी सफलता न्यायपालिका के माध्यम से न केवल दिल्ली बल्कि पूरे देश में पालम का नाम रोशन करेगी।

आज की इस पंचायत में चौ० सूरजभान, चौ० सतबीर, रामचंद्र, दीपक वशिष्ठ, राजपाल नम्बरदार, रमेश, सुखबीर सोलंकी, राम सिंह जुलाह, और कृष्ण यादव सहित फेडरेशन के बिजवासन के अध्यक्ष रवींद्र सोलंकी, विनोद वशिष्ठ, बी एस चौहान, और ओमवीर सोलंकी भी उपस्थित थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox