मानसी शर्मा /- देश के अलग-अलग हिस्सों से दिवाली और महापर्व छठ के अवसर पर बिहार जाने वाले लोगों को केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। गुरुवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में दिवाली और छठ के दौरान रेलवे सात हजार स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही है। सरकार के इस पहल से रोजाना दो लाख यात्रियों को राहत मिलेगी। केंद्रीय रेल और सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट बैठक के बाद ये ऐलान किया है। इसके साथ ही बैठक में दो बड़ी रेल परियोजनाओं को भी मंजूरी दी गई है। अतंरिक्ष क्षेत्र में स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने 1000 करोड़ रुपए के फंड की घोषणा की है। बता दें, इस कैबिनेट बैठक में सरकार ने रेलवे पर काफी बल दिया है।


More Stories
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर
उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले ही सप्ताह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे