मानसी शर्मा /- दिवाली से पहले केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी का इजाफा करने का ऐलान कर दिया है। इस इजाफे के बाद डीए बढ़कर 53 फीसदी हो गया है। इससे पहले इसी साल मार्च में 4 फीसदी का डीए हाइक मिला था। इससे बाद केंद्रीय कर्मियों में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी है।
केंद्रीय कर्मचारियों को फिलहाल 50 फीसदी DA मिल रहा था और सरकारी सूत्रों के मुताबिक दिवाली से पहले ही सरकार इसमें 3 फीसदी का इजाफा करके उन्हें बड़ा तोहफा दे दिया है। डीए में यह ताजा बढ़ोतरी का लाभ 1 जुलाई 2024 से मिलेगा। इससे केंद्रीय कर्मचारियों की दिवाली और भी रोशन हो गई है, क्योंकि उनकी सैलरी में बंपर इजाफा देखने को मिलेगा।
राज्य सरकारें भी दे रही हैं कर्मचारियों को राहत
केंद्र सरकार की इस योजना से पहले हिमाचल प्रदेश सरकार ने भी अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 4%डीए बढ़ोतरी की घोषणा की थी। यह घोषणा दशहरे से ठीक पहले की गई थी, जिससे हिमाचल प्रदेश के लगभग 1.80लाख कर्मचारी और 1.70लाख पेंशनभोगी लाभान्वित हो रहे हैं। राज्य सरकारों द्वारा कर्मचारियों के लिए इस प्रकार की घोषणाएं राज्य के वित्तीय स्वास्थ्य और आम जनजीवन को ध्यान में रखकर की जाती हैं।
बढ़ते डीए का कर्मचारियों पर प्रभाव
डीए में बढ़ोतरी से कर्मचारियों की क्रय शक्ति में सुधार होता है। महंगाई के बढ़ते स्तर के साथ-साथ आम आदमी की जरूरतें भी बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में यह बढ़ोतरी कर्मचारियों के लिए राहत का काम करेगी। इसके साथ ही, बकाया राशि मिलने से त्योहारों के समय में उन्हें अतिरिक्त धनराशि प्राप्त होगी, जिससे वे त्योहार को और बेहतर तरीके से मना सकेंगे।


More Stories
द्वारका में ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, कासगंज से आरोपी गिरफ्तार
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
टाटा मोटर्स में नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी