
मानसी शर्मा /- हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को भिवानी में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने हरियाणा में कनेक्टिविटी, आईआईटी, आईआईएम, एम्स और मेडिकल कॉलेजों की स्थापना पर भाजपा सरकार की विकासात्मक पहलों पर जोर दिया।सीएम योगी ने इस दौरान कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम एक बार फिर अयोध्या आए हैं। पूरा देश जश्न मना रहा है, लेकिन कांग्रेस के इन लोगों को इससे भी नफरत है। राम की संस्कृति और रोम की संस्कृति में अंतर है। योगी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में कांग्रेस ने बाधा खड़ी की। जब पूरी दुनिया प्रफुल्लित है। कांग्रेस का एक बदनसीब नेता आज भी इसको अच्छा नहीं मानते, घडि़याली आंसू बहा रहे हैं। जिनको अपने धर्म -संस्कृति को लेकर को लेकर गौरव की अनुभूति न होती हो ,दुर्भाग्य से उन लोगों के हाथों में सत्ता चली गई। राम की संस्कृति को अपमानित कर रहे उन्होंने कहा कि जो काम 500 साल से अटका था। कांग्रेस जो 60 साल में नहीं कर सकी उसे भाजपा ने 2 साल में पूरा कर रामलाल को विराजमान करा दिया। राम की संस्कृति को कोसने वाला वही व्यक्ति होगा जो रोम की संस्कृति को मानता होगा। रोम की संस्कृति को मानने वाले वाला ही राम की संस्कृति को अपमानित कर रहे हैं। जो राम का नहीं वह हमारे किसी काम का नहीं। राम तो भारत राष्ट्र के प्रतीक हैं।
संविधान की मूल प्रति में पुष्पक विमान में राम, लक्ष्मण,सीता का अयोध्या आगमन का चित्र आज भी बना हुआ है।महात्मा गांधी ने कहा था कि भारत में सुशासन की व्यवस्था का आधार राम राज्य हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम राज्य लाने का काम कर रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि देश के संकट के समय राहुल गांधी को 140 करोड़ भारतीय नहीं इटली की नानी याद आती है। जो संकट के समय आपके साथ खड़ा नहीं होता उसको चुनने की गलती मत करना। आतंकवाद, उग्रवाद, नक्सलवाद, भ्रष्टाचार की जनक कांग्रेस है। कांग्रेस और माफिया एक दूसरे के पर्याय बन गए हैं। यह लोग गठजोड़ कर जनता जनार्दन का शोषण करते हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में बडे़ बड़े माफिया जेल चले गए या जहन्नुम चले गए। यूपी में न कर्फ्यू है न दंगा है वहां सब चंगा है।
More Stories
दिल्ली में अतिक्रमण पर कार्रवाई: जेलरवाला बाग की एक हज़ार से ज़्यादा झुग्गियां ढहीं गई
हरियाणा की मशहूर मॉडल शीतल की गला रेतकर हत्या, नहर से मिला शव
तेहरान में दहशत का माहौल: इज़रायली हमलों के बाद शहर छोड़कर भाग रहे लोग, सड़कों पर भारी जाम
इंद्रायणी नदी पर 30 साल पुराना पुल ढहा: अब तक 4 की मौत, 40 के बहने की आशंका
बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप द्वारा “योग विक महोत्सव” का आयोजन – प्राणायाम व आसनों से दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
हमारे बच्चों को न्याय दो”: डीपीएस द्वारका की मनमानी के खिलाफ जंतर-मंतर पर गरजे अभिभावक