नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- 27 सितम्बर 2024 को केन्द्रीय आर्य युवक परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक ऑनलाइन संपन्न हुई। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी शाखाओं में दशहरा पर्व को “वीर पर्व” के रूप में आयोजित किया जाएगा।
परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने सभी प्रांतों, जिलों और शाखाओं में दशहरा के अवकाश के दौरान वीर पर्व मनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी स्थानों पर सामूहिक एकत्रीकरण, खेल-कूद प्रतियोगिताएं, भाषण, संगीत और शस्त्र पूजन के कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। दशहरा बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है और हिंदू समाज इसे उत्साहपूर्वक मनाता है। हमें जात-पात और प्रांतवाद से ऊपर उठकर हिंदू समाज को संगठित और जागरूक करने का कार्य करना चाहिए।
राष्ट्रीय महासचिव महेन्द्र भाई ने भी इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। परिषद के उत्तर प्रदेश प्रान्तीय अध्यक्ष प्रवीण आर्य ने कहा कि पूरे प्रदेश में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
राष्ट्रीय मंत्री देवेन्द्र भगत ने जानकारी दी कि आगामी 10 नवम्बर को 141वां महर्षि दयानन्द सरस्वती बलिदान दिवस आर्य समाज पंजाबी बाग विस्तार, दिल्ली में मनाया जाएगा।
इस बैठक में प्रमुख रूप से धर्मपाल आर्य, दुर्गेश आर्य, सुधीर बंसल, कुसुम भंडारी, सुरेश आर्य, सौरभ गुप्ता, अरुण आर्य, वीरेंद्र आहूजा, आस्था आर्य आदि ने अपने विचार व्यक्त किए और अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।


More Stories
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर
उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले ही सप्ताह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे