मानसी शर्मा /- आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव पर अंबाला कैंट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अनिल विज ने दुकान-दुकान जाकर वोट की अपील की, इस दौरान विज ने कांग्रेस भवन के बाहर भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से वोट की अपील की। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए अनिल विज ने कहा की अंबाला छावनी की जनता ने उन्हें 6 बार विधायक बनाया है और सातवीं बार भी उनका चुनाव अंबाला की जनता लड़ने जा रही है।
इस दौरान कामों की बात करते हुए विज ने कहा कि अंबाला छावनी की जनता बताएगी कि कितने काम हुए है। वही कांग्रेस की गुटबाजी को देखते हुए कहा की कांग्रेस तो धड़ों में बंट गई है, लोग कह रहे है की एक धड़े को हुड्डा का समर्थन है तो दूसरे को कुमारी शैलजा का। उन्होंने कहा, “मैं 6 बार चुनाव जीत चुका हूं और 7वीं बार चुनाव लड़ने जा रहा हूं जितना सहयोग और समर्थन इस चुनाव में मिल रहा है उतना आज से पहले कभी नहीं मिला।
केजरीवाल पर बरसे अनिल विज
केजरीवाल पर निशान साधते हुएअनिल विज ने कहा कि, ” जो दाग भ्रष्टाचार के AAP पर लगे हैं वो केजरीवाल जी के त्याग पत्र देने और किसी और को मुख्यमंत्री बनाने से दाग धुल नहीं जाएंगे। जहां तक चुनाव प्रचार की बात है तो AAP का दीया बुझ चुका है और बुझे हुए दिए से शमा नहीं जला करते।”


More Stories
नेपाल : ‘मिस नेपाल’ से सफ़र शुरू हुआ आज रेस्क्यू ऑपरेशन में उड़ान भर रही है पहली हेलीकाप्टर पायलट प्रिया अधिकारी
ऋषिकेश में “क्लीन एयर अवेयरनेस प्रोग्राम” का आयोजन, महापौर शम्भू पासवान ने की शिरकत
UK: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की ऋषिकेश नगर कार्यकारिणी घोषित, दिनेश पैन्यूली को लगातार तीसरी बार अध्यक्ष का दायित्व
द्वारका में ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, कासगंज से आरोपी गिरफ्तार
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
टाटा मोटर्स में नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़