यूपी में कांस्टेबल भर्ती के बाद अब इस विभाग में होंगी बंपर भर्तियां, CM YOGI ने दिए निर्देश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

यूपी में कांस्टेबल भर्ती के बाद अब इस विभाग में होंगी बंपर भर्तियां, CM YOGI ने दिए निर्देश

मानसी शर्मा /-  उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए जल्द ही राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर भर्तियां होने वाली हैं। सीएम योगी ने लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, नायब तहसीलदार के खाली पदों को तत्काल भरने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में राजस्व विभाग के कामकाज और उपलब्ध मानव संसाधन की समीक्षा की।

रिक्त पदों पर नई नियुक्ति की आवश्यकता

सीएम योगी ने इस बैठक में कहा कि राजस्व विभाग सीधे तौर पर आम आदमी से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि आय, जाति और निवास प्रमाण पत्रों से लेकर पैमाइश, नामांकन, घरौनी, खतौनी, सर्वे, पट्टा सहित महत्वपूर्ण प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण हो सके।

इसके लिए न केवल विभाग के रिक्त पदों पर नई नियुक्ति की आवश्यकता है। बल्कि, आवश्यकतानुसार नवीन पदों का सृजन किया जाए। राजस्व विभाग और राजस्व परिषद में काम के बदलते स्वरूप और अधिकता को देखते हुए दक्ष युवाओं की तैनाती की जानी चाहिए।

विभाग कार्मिकों को सुविधाएं मिलें

राजस्व विभाग के कार्मिकों को प्रायः फील्ड विजिट करना पड़ता है। ऐसे में लेखपालों और राजस्व निरीक्षकों को वाहन भत्ता दिया जाना चाहिए। साथ ही, जीपीएस से संबंधित कार्यों के बेहतर संपादन के लिए उन्हें नए टैबलेट भी उपलब्ध कराए जाएं। नायब तहसीलदार को चार पहिया वाहन उपलब्ध कराई जाए।

बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि आम जन से जुड़े कार्यों को समयबद्धता के साथ मेरिट के आधार पर निस्तारित किया जाए। अनावश्यक कहीं भी कोई प्रकरण लंबित न रहे। इस बैठक में मुख्य सचिव, अध्यक्ष राजस्व परिषद, प्रमुख सचिव राजस्व सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति रही।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox