इन पांच राज्यों में हो रहे सबसे अधिक सुसाइड! NCRB का डेटा देख चौंक जाएंगे आप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

इन पांच राज्यों में हो रहे सबसे अधिक सुसाइड! NCRB का डेटा देख चौंक जाएंगे आप

मानसी शर्मा /-   एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2021 में 1.64 लाख लोगों ने भारत में आत्महत्या करके अपनी जान दे दी। ये मात्र आकंड़ा नहीं है बल्कि समाज की असलियत है। बुधवार को पूरा देश आत्महत्या पर सोचने को तब मजबूर हो गया, जब अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता ने छत से कूदकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या करने के पीछे कारण क्या था, ये अभी तक सामने नहीं आ पाया है। लेकिन इस खबर ने देश में आत्महत्या को लेकर एकबार फिर चर्चा गर्म कर दी है।

आत्महत्या को रोकने के लिए दुनिया हर साल 10 दिसंबर को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस मनाता है। लेकिन इसका समाज पर कोई असर नहीं दिखाई देता। कोटा में छात्रों की आत्महत्या में कमी नहीं आ रही है। वहीं, देश के अलग-अलग हिस्सों से सफल व्यक्तिके द्वारा भी सुसाइड करने का मामला चौंकाने वाला होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि किस राज्य में सबसे अधिक सुसाइड के मामले दर्ज किए जाते हैं।

इस राज्य में सबसे अधिक हो रहा सुसाइड

राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो यानी NCRB के आकंड़े चौंकाने वाले हैं। देश की आर्थिक राजधानी माने जाने वाली महाराष्ट्र में सबसे अधिक सुसाइड के मामले सामने आए थे। NCRB के एक डेटा के अनुसार, साल 2021 में2021 में भारत में कुल 1.64 लाख से भी ज्यादा लोगों ने सुसाइड करके अपनी जान दी। और इसमें सुसाइड के चलते सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र में हुईं। एनसीआरबी की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2020 के मुकाबले 2021 में आत्महत्या करने के मामलों में 7.2 फीसदी का इजाफा हुआ। महाराष्ट्र में साल 2021 में 22,207 लोगों ने आत्महत्या करके अपनी जान दी पूरे भारत में यह आंकड़ा सबसे ज्यादा है।

इसके अलावा अगर हम सबसे कम सुसाइड के मामले वाले प्रदेश को देखें तो दिल्ली का नाम सबसे पहले आता है। देशभर में कुल दर्ज किए गए सुसाइड केसों में उत्तर प्रदेश में से सिर्फ 3.6% ही रहे। सबसे ज्यादा आबादी वाले केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली में 2840 सुसाइड के मामले दर्ज किए गए।

इन पांच राज्यों में सबसे अधिक मामले

भारत में सबसे अधिक सुसाइड महाराष्ट्र में दर्ज हुआ था। कुल 22,000 लोगों ने आत्महत्या कर ली थी। वहीं, तमिलनाडु इस मामले में दूसरे स्थान पर हैं। साल 2021 में तमिलनाडु में 18,925 लोगों ने सुसाइड किया था। तीसरे नंबर पर मध्यप्रदेश का नाम है, जहां 14,965 आत्महत्या के मामले सामने आए थे। इसके अलावा चौथे स्थान पर पश्चिम बंगाल है, जहां आत्महत्या करके जान देने वालों की संख्या 13,500 है। पांचवे स्थान पर कर्नाटक है, जहां 13,056 लोगों ने सुसाइड कर लिया।

बता दें, इन पांच राज्यों के आंकड़ों को अगर हम देखें तो देश के आधे सुसाइड इन्हीं राज्यों में होते हैं। इन पांच राज्यों में हुए सुसाइड की तुलना अन्य राज्यों से करे तो काफी अंतर है। 23 राज्यों से 49.6%आत्महत्या के मामले सामने आ रहे हैं। तो वहीं, पांच राज्यों में 50.4%लोग आत्महत्या कर रहे हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox