स्कूल में अश्लीलता की क्लास : छात्रा के साथ प्रिंसिपल कर रहा था गंदा काम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

स्कूल में अश्लीलता की क्लास : छात्रा के साथ प्रिंसिपल कर रहा था गंदा काम

मानसी शर्मा /- कानपुर के बिल्हौर में स्थित सरदार पटेल अकादमी के प्रिंसिपल कुलदीप कटियार पर कक्षा पांच की छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है. आरोप है कि प्रिंसिपल ने बच्ची को अपने दफ्तर बुलाकर अश्लील हरकतें कीं, जबकि उसके छोटे भाई ने यह सब देखा और उसे धमकाकर चुप रहने की बात कही.

इस घटना के बाद बच्ची ने स्कूल जाना बंद कर दिया, जिससे परिजनों को शक हुआ. मां की तहरीर पर प्रिंसिपल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है, लेकिन आरोपी फरार है. 31 अगस्त को कक्षा पांच की छात्रा और उसका छोटा भाई स्कूल गए थे. छुट्टी के बाद प्रिंसिपल कुलदीप कटियार ने बच्ची को अपने दफ्तर में बुलाया.

इस दौरान बच्ची का छोटा भाई भी वहां पहुंच गया. आरोप है कि प्रिंसिपल ने बुरी नीयत से बच्ची का हाथ पकड़कर अश्लील हरकतें कीं. उसने सामने खड़े भाई को धमकाकर चुप रहने की धमकी दी. कुछ दिन बाद बच्ची ने अपनी मां को इस घटना के बारे में बताया. परिजनों ने स्कूल में शिकायत की, लेकिन प्रिंसिपल फरार हो गया है.

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox