कांग्रेस से भी नही मिला टिकट का आश्वासन, गायक कन्हैया मित्तल ने लिया यू टर्न

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कांग्रेस से भी नही मिला टिकट का आश्वासन, गायक कन्हैया मित्तल ने लिया यू टर्न

-गायक कन्हैया मित्तल ने किया था कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान, अब फिर ओढा सनातन का चौला

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- जाने-माने भजन गायक कन्हैया मित्तल ने हाल ही में ऐलान किया था कि उनके मन की इच्छा है कि वो कांग्रेस में शामिल हों। लेकिन उनकी यह इच्छा अधुरी ही रह गई। क्योंकि अब उन्होने कांग्रेस में शामिल होने से इंकार कर दिया है। उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन करने का फैसला वापस ले लिया है। हालांकि इसके पक्ष में कन्हैया मित्तल ने बड़ा दावा किया है लेकिन सच्चाई यह है कि कन्हैया मित्तल को कांग्रेस से भी टिकट मिलने का आश्वासन नही मिलने पर उन्होने यू टर्न ले लिया है।

          ’जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे’ गीत से मशहूर हुए कन्हैया मित्तल ने कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की थी। ऐसी चर्चा थी कि वो हरियाणा की पंचकूला सीट से बीजेपी का टिकट चाहते थे। बीजेपी ने यहां से ज्ञान चंद गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है हालांकि अब उन्होंने साफ किया कि उनकी टिकट की इच्छा नहीं थी।
         कांग्रेस ज्वाइन न करने के फैसले पर कन्हैया मित्तल ने एक वीडियो जारी किया है। कन्हैया मित्तल ने कहा, “पिछले दो दिनों से मुझे ये एहसास हुआ कि मेरे सभी सनातनी भाई बहन और खासकर भाजपा का शीर्ष नेतृत्व मुझे इतना प्यार करता है, इतनी चिंता करता है। दो दिनों से मैं देख रहा हूं कि आप सब परेशान हैं। मैं उसके लिए क्षमा चाहता हूं, मेरे मन की बात जो मैंने कही थी कि मैं कांग्रेस ज्वाइन करने वाला हूं, उसे वापस लेता हूं।“

         कन्हैया मित्तल ने आगे कहा, “मैं नहीं चाहता कि किसी भी सनातनी का भरोसा टूटे। आज मैं टूटूंगा तो पता नहीं कितने और टूटेंगे। हम सब मिलकर राम के थे और राम के रहेंगे। मैं पुनः आपसे क्षमा मांगता हूं जिसके कारण आप डिस्टर्ब हुए। कोई अपना ही होता है जो गलती करता है। अपने ही हैं तो तंग होते हैं, परेशान होते हैं। मुझे लगा कि मेरे मन की बात गलत है और मैं इसे वापस लूं और आप सब का धन्यवाद करूं।“
         सूत्रों की माने तो कन्हैया मित्तल को कांग्रेस से भी टिकट का आश्वासन नही मिला तो उन्होने दौबारा सनातन का चौला ओढना ही सबसे बेहतर समझा। क्योंकि सनातनी और भाजपा ही उनकी सबसे बड़ी ग्राहक थी तो उन्होने सोचा की अब कांग्रेस में उन्हे क्या मिलेगा। कम से कम सनातन में उनका व्यापार तो चल रहा है। यही वजह है कि अब वो दोबारा सनातन में लौट आए हैं।
         कन्हैया मित्तल के गीत अक्सर यूपी में बीजेपी के चुनावी प्रचार में खूब सुनने को मिले। उन्हें बीजेपी के कार्यक्रमों में शिरकत करते हुए देखा गया. वो चंडीगढ़ के रहने वाले हैं। उनके कई भजन हिट हो चुके हैं. फेसबुक पर उनके 1.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं यूट्यूब पर 2.65 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। 

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox