झोलाछाप डॉक्टर ने ली गर्भवती की जान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

झोलाछाप डॉक्टर ने ली गर्भवती की जान

मानसी शर्मा /-  उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में झोलाछाप डॉक्टर लगातार मरीजों की जान के साथ लगातार खिलवाड़ कर रहे है। एक बार फिर एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक झोलाछाप डॉक्टर ने गर्भवती महिला की जान ले ली। बुखार आने पर परिजन गर्भवती महिला को एक झोलाछाप डॉक्टर के यहां इलाज के लिए ले गए थे। डॉक्टर ने महिला को ऐसा इंजेक्शन लगाया जो मौत का इंजेक्शन बन गया। महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा भी किया। इधर डॉक्टर क्लीनिक बंद कर मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डॉक्टर के क्लीनिक को सील कर दिया है।
मामला दक्षिण थाना क्षेत्र के सुहाग नगर का है। यहां माता वाली गली में रहने वाली 24 वर्षीय प्रीति राठौर पत्नी राहुल राठौर को सोमवार को बुखार आया था, वह गर्भवती भी थी। परिजन उस महिला को सुहाग नगर स्थित झोलाछाप डॉक्टर कैलाश यादव की क्लीनिक पर ले गए।आरोप है कि कैलाश यादव ने महिला को इंजेक्शन लगाया और दवा भी दी। घर पहुंचकर महिला की तबियत और ज्यादा बिगड़ी और उसके मुंह से झाग आने लगा। कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।

परिजन महिला के शव को लेकर डॉक्टर की क्लिनिक पर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर पहले ही क्लीनिक बंद कर फरार हो गया था। जिसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। हंगामा की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। थाना दक्षिण प्रभारी योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने क्लीनिक सील कर दिया है। परिजन जो भी तहरीर देंगे उसके अनुसार कार्यवाही की जायेगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox