बॉलीवुड कपल दीपिका-रणवीर पेरेंट्स बने, घर आई नन्ही परी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बॉलीवुड कपल दीपिका-रणवीर पेरेंट्स बने, घर आई नन्ही परी

मानसी शर्मा /-  बी-टाउन की गलियों में एक बार फिर बच्चे की किलकारी गूंज उठी है। 8 सितंबर को गणेश चतुर्थी के खास अवसर पर  बॉलीवुड कपल दीपिका-रणवीर के घर नन्ही-सी राजकुमारी का जन्म हुआ है। इस गुड न्यूज से पूरा परिवार और यहां तक कि उनके फैंस भी खुशी से झूम रहे है। हर तरफ बस खुशी का माहौल छाया हुआ है। इस खुशखबरी के आने के बाद से हर कोई कपल की नन्ही-सी राजकुमारी की झलक पाने को बेताब है।

सोशल मीडिया पर  पोस्ट शेयर किया

दीपिका-रणवीर ने इस गुड न्यूज की जानकारी साझा करते हुए 8 सितंबर को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसके बाद से ही बॉलीवुड सेलेब्स और उनके फैंस उन्हें बधाई दे रहे है।

क्या होगा बेटी का नाम?

जब से दीपिका के मां बनने की खबर सामने आई थी, तभी से ही उनके फैंस सोशल मीडिया पर कमेंट करते हुए बच्चों के नाम का सुझाव दे रहे थे। वहीं राजकुमारी के जन्म बाद ये सिलसिला और भी ज्यादा तेज हो गया है। कई यूजर्स तो दीपिका और रणवीर के नाम को जोड़कर भी कई नाम सजेस्ट कर रहे है।

यूजर्स ने राविका, विरानिका, रुहानी, रादिका, अन्विका, वीरिका, रावि, रिदा जैसे कई यूनिक और मीनिंगफुल नाम खोज रहे हैं। वहीं एक एस्ट्रोलॉजर के अनुसार, दीपिका की बेटी ने जिस नक्षत्र में जन्म लिया है, उसके मुताबिक वो लियो यानी सिंह राशि की है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox