
मानसी शर्मा /- उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती विवाद को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। 4 सालों से कोर्ट में चल रहे 69000 शिक्षक भर्ती विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी है। हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने 69000 शिक्षक भर्ती में बनाई गई मेरिट लिस्ट को रद्द कर के 3 महीने में नई मेरिट लिस्ट बनाने का आदेश दिया था जिसे सुप्रीम कोर्ट ने अभी फिलहाल के लिए टाल दिया है।
सात पन्नों का लिखित जवाब
SCने उत्तर प्रदेश सरकार और हाईकोर्ट में पक्षकारों के लिए नोटिस जारी कर सात पन्नों का लिखित जवाब मांगा है। जिसकी अगली सुनवाई 23 सितंबर को होनी है। SCने कहा कि उन्हें हाईकोर्ट के एकल जज पीठ और खंडपीठ के फैसले के अध्ययन के लिए वक्त चाहिए।
इलाहाबाद HC का यूपी सरकार को आदेश
इलाहाबाद HC ने 69000 शिक्षक भर्ती विवाद पर अपना फैसला सुनाते हुए जून 2020 और जनवरी 2022 के सलेक्शन लिस्ट को रद्द करते हुए यूपी सरकार को आदेश दिया था कि 2019 में हुए (ATRE) सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा के आधार पर 69000 शिक्षको के लिए नए सलेक्शन लिस्ट तीन महीने में जारी करें।
क्या है पूरा मामला?
उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार के समय 1 लाख 37 हजार शिक्षामित्रों को सहायक शिक्षक के रूप में समायोजित कर दिया गया था। लेकिन जब मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा तो इस समायोजन को रद्द कर दिया गया था। यानी अखिलेश सरकार ने जिन शिक्षामित्रों को सहायक शिक्षक बना दिया था, वह फिर से शिक्षामित्र बन गए।





More Stories
गोयला डेयरी में MCD का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सार्वजनिक जगहों से हटाए अवैध कब्जे
श्री रामलीला हल्द्वानी में एक ओर करुणा, विलाप और भक्ति का समंदर दिखा तो दूसरी ओर पराक्रम, गर्जना और भस्म होती लंका का दृश्य दिखा
दिल्ली-NCR में वाहन चोरों पर AATS का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8 चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद
नरेला औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री चोरी का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; शिव-पार्वती की मूर्ति और नकदी बरामद।
दिल्ली में ई-रिक्शा की संख्या पर लगेगी लगाम, सरकार ने 2.5 लाख की सीमा का प्रस्ताव रखा
हरियाणा से 1400 किलोमीटर दूर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कर बॉलीवुड को हिला डाला, आखिर कौन है सोनीपत का रेहान ?