
मानसी शर्मा /- मशहूर भजन गायक कन्हैया मित्तल कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं. सियासी गलियारों में ये चर्चा है कि कन्हैया मित्तल हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से पंचकूला से टिकट चाहते थे, लेकिन टिकट न मिलने से कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं. हालांकि अपने वीडियो में मित्तल ने इस बात का खंडन किया है. कन्हैया मित्तल ने कहा कि भाजपा से उनका कोई मतभेद नहीं है, न ही मनभेद है. उन्होंने जो राम को लाए हैं गाना सीएम योगी के लिए गाया था. इस गाने में भाजपा की बात नहीं है. वो हमेशा हमारे गुरु महाराज रहे हैं और रहेंगे. बता दें कि खाटू श्याम के भजन गाने से मशहूर हुए कन्हैया मित्तल ने राम मंदिर को लेकर एक गाना गाया था, जो चुनाव के समय काफी मशहूर हुआ था. ये गाना था जो राम को लाएं हैं हम उनको लाएंगे.
कन्हैया मित्तल ने फेसबुक पर रविवार को अपना एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें मित्तल ने अपने राजनीतिक भविष्य के बारे में बताया है. मित्तल ने कहा कि वो इस वक्त मेहंदीपुर बालाजी में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं. रविवार सुबह उनके पास उनके एक मित्र का फोन आया. उन्होंने अपने मन की बात मित्र को बताई. इसमें उन्होंने बताया कि हो सकता है कि वो कांग्रेस में शामिल हो जाएं. मित्तल ने कहा कि सनातन की बात करने वाला एक ही दल न हो, हर दल में ऐसा करने वाले हों. इसलिए इच्छा हुई कि हम कांग्रेस में शामिल हों. कुछ लोग कह रहे हैं कि पंचकूला विधानसभा सीट से भाजपा ने टिकट नहीं दिया इसलिए कांग्रेस ज्वाइन कर रहे हैं. लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है. अगर टिकट चाहिए होता तो कुछ लोगों से संपर्क साधता, लेकिन उनकी सोच अलग है. उन्होंने कभी नहीं कहा कि भाजपा को वोट दो, हमने हमेशा यही कहा है कि जो सनातन का साथ दे, जो हिन्दू हित की बात करे, उसे वोट दो.





More Stories
22 अफसरों पर तत्काल गाज, अपर आयुक्त आबकारी मामले में शासन के हाथ क्यों बंधे?
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी: शबरी देखी राम गृह आए। मुनि के बचन समुझि जिय भाए”
राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, देश से मांफी मांगें : अजय भट्ट, सांसद
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत, दंपती और तीन बच्चों की गई जान; जांच शुरू
रूस से तेल-गैस खरीदने पर नहीं लगेगा कोई टैरिफ, ट्रंप ने भारत समेत पांच देशों को दी राहत