नंगली सकरावती वार्ड में सफाई पर नही दिया जा रहा ध्यान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नंगली सकरावती वार्ड में सफाई पर नही दिया जा रहा ध्यान

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नंगली सकरावती निगम वार्ड में जब से पार्षद के पति सुखबीर शौकीन को कोरोना वायरस हुआ है तब से वार्ड मे एक के बाद एक समस्या बढ़ती जा रही है। यासकर दीनपुर गांव की बात करे तो गांव मे सफाई व्यवस्था पर ध्यान नही दिया जा रहा है। जिसकारण दीनपुर एक्सटेंशन के सामने नजफगढ़-गुड़गांवा मुख्य मार्ग पर कई दिनों से गंदा पानी भरी है लेकिन अभी तक कोई भी इस ओर ध्यान नही दे रहा है। हालांकि वहां से रोजाना पुलिस अधिकारी व दूसरे विभागों के अधिकारी भी गुजरते है लेकिन किसी का भी इस ओर ध्यान नही जा रहा है। जिसकारण लोग परेशानी झेल रहे हैं।


इस संबंध में दीनपुर एक्सटेंशन आरडब्ल्यूए अध्यक्ष कमलदीप यादव ने बताया कि जब से दीनपुर में कोरोना संक्रमण का केस सामने आया है तब से वार्ड में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चैपट हो गई है। हालांकि होना ये चाहिए था कि वार्ड में सफाई का ज्यादा ध्यान दिया जाना चाहिए था लेकिन यहां तो उल्टा ही हो रहा है। वहीं दुर्गा विहार एक्सटेंशन के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सत्यदेव यादव का कहना है कि दीनपुर गांव में व इसके आसपास के क्षेत्रो में सफाई व्यवस्था पर ध्यान नही दिया जा रहा है। कई दिनों से नजफगढ़-गुड़गांवा मार्ग पर नाले का गंदा पानी भरा है। हालांकि इसी मार्ग पर आगे चलकर छावला थाना भी है और यहां कई अस्पताल भी है लेकिन फिर भी निगम अधिकारी व कर्मचारी इस ओर ध्यान नही दे रहे है। दीनपुर निवासी सोनू, विक्रम सिंह व जगदीश ने बताया कि इस संबंध में निगम अधिकारियों को सूचित भी किया गया है लेकिन अभी तक कोई नही आया है। इस मुख्य मार्ग से गुजरने वाले राहगीर व वाहन बच-बचकर निकलते है। समस्या इतनी गंभीर हो गई है कि सड़क पर भरे गंदे पानी से अब आसपास के क्षेत्रों में महामरी फैलने खतरा मंडरा रहा है। मच्छर व मक्खियों ने तो लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। अब कोरोना से खौफ खाये बैठे लोग इस गंदे पानी के जलभराव को लेकर काफी डरे हुए हैं। लोगों का कहना है कि यहां से रोजाना पुलिस के अधिकारी गुजरते है लेकिन इस ओर कोई ध्यान नही दे रहा है। लोगों ने विधायक गुलाबसिंह व एसडीएम से इस समस्या पर ध्यान देने व हल कराने का अनुरोध किया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox