नजफगढ़ थाने में पुलिसकर्मी रोजाना खिला रहे जरूरत मंदों को खाना

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ थाने में पुलिसकर्मी रोजाना खिला रहे जरूरत मंदों को खाना

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- जब से कोरोना वायरस को लेकर दिल्ली लाॅक डाउन का आदेश आया है तब से नजफगढ़ थाने में स्वयं पुलिसकर्मी जरूरत मंदों व भूखों को खाना वितरण का काम जारी रखे हुए हैं। शुक्रवार को थाने के हवलदार प्रेम प्रकाश ने भंडारा कर क्षेत्र के जरूरतमंदों को खाने का वितरण किया। उनके इस नेक काम में थाने के स्टाफ से लेकर कुछ एनजीओ के सदस्यों ने भी अपना सहयोग दिया। इस दौरान काफी संख्या में लोगों ने भोजन ग्रहण किया।

गरीबों को खाना वितरित करते हुए नजफगढ़ पुलिस


नजफगढ़ में पुलिस दोहरी भूमिका निभा रही है। एक तो लोगों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए उन्हे लाॅक डाउन का महत्व समझाकर घरों में रहने के लिए प्रेरित कर रही है। दूसरें जरूरतमंदों व गरीबों को खाना खिलाने से लेकर खाने के सामान तक का वितरण कर रही है जिसे देखते हुए अब व्यापारी व एनजीओं के सदस्य भी आगे आकर लोगों की सेवा कर रहे है। नजफगढ़ थाने के पुलिसकर्मी रोजाना जरूरतमंदों को खाना खिलाकर न केवल उनकी भूख शांत कर रहे है बल्कि उन्हे सोशल डिस्टेंसिंग का महत्व भी समझा रहे है। साथ ही लोगों से घरों मे रहने की भी अपील कर रहे है। इस संबंध में एसीपी विजय सिंह ने आज के भंडारे का उद्घाटन किया और पुलिसकर्मियों के इस सहयोग की सराहना की। वहीं एसएचओ सुनील कुमार ने कहा कि पुलिसकर्मियों का यह सेवाभाव काबिले तारीफ है। आज हमे जो बात ट्रेलिंग के दौरान सिखायी जाती है उसे चरित्रार्थ कर रहे है। हमारे थाने के सभी पुलिसकर्मियों ने एक-एक दिन भंडारे का सहयोग देने का वचन दिया है। जिस तरह से वीरवार को थाने की महिला पुलिसकर्मियों ने भंडारे का आयोजन कर काफी संख्या में जरूरतमंदों को खाना खिलाया था। ठीक उसी तरह रोजाना थाना परिसर में भंडारा बनवाया जाता है और फिर जरूरत मंदों को वितरण किया जाता है। इसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से ध्यान रखा जाता है। साथ ही लोगों को धरों में रहने को प्रेरित किया जाता है। उन्होने आज के भंडारे के लिए सहयोग कर्ता पुलिसकर्मियों का आभार प्रकट किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox