
नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- हरियाणा की प्रसिद्ध डांसर और सिंगर सपना चौधरी इस बार कानूनी मुसीबत में फंस गई हैं। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने उनके खिलाफ एक हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया है।
सपना चौधरी को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया गया था, लेकिन वह निर्धारित तारीख पर कोर्ट में उपस्थित नहीं हुईं। इस पर चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट रश्मि गुप्ता ने गैर-जमानती वारंट जारी किया। कोर्ट ने उनकी अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई और कहा कि आरोपी की ओर से पेशी की छूट की मांग की गई थी, जो स्वीकार नहीं की गई।
मामले की सुनवाई 25 अक्टूबर को होगी। पवन चावला नामक व्यक्ति ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि सपना चौधरी ने उसे पैसों की धोखाधड़ी की। शिकायत पर FIR 2021 में दर्ज की गई थी। पवन का आरोप है कि सपना ने बिजनेस के बहाने पैसे लिए, लेकिन उन्हें और उनके परिवार ने पैसे का उपयोग अन्य कामों के लिए किया।





More Stories
सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव गुभाना में लोकहित समिति द्वारा रक्तदान शिविरका आयोजन किया गया।
सीमापुरी हादसे ने बेनकाब किया अवैध कमर्शियल गतिविधियों का मकड़जाल, कागजों पर FAR का गणित व जमीन पर जानलेवा निर्माण
एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा में ली अंतिम सांस
प्रियंका गांधी ने सड़क पर लेटे रहने की बहुत कोशिश की, लेकिन दिल्ली पुलिस ने राहुल संग हिरासत में लिया
5 किलो से ज्यादा गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार,
11 अक्टूबर को बहादुरगढ़ बनेगा हरियाणा सफाई महाकुंभ में भागीदार, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की तैयारी: डीसी