दिल्ली देहात का सम्मान: ग्रामीण पृष्ठभूमि के मंत्री कैलाश गहलोत को स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के लिए नामित किया गया

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली देहात का सम्मान: ग्रामीण पृष्ठभूमि के मंत्री कैलाश गहलोत को स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के लिए नामित किया गया

नई दिल्ली/-  दिल्ली पंचायत संघ ने उपराज्यपाल दिल्ली द्वारा ग्रामीण पृष्ठभूमि के मंत्री कैलाश गहलोत को दिल्ली राज्य में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करने के लिए नामित करने पर उनका आभार प्रकट किया है। क्योंकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में रहने के कारण ध्वजारोहण नहीं कर पाएंगे। इसलिए उन्होंने मंत्री कैलाश गहलोत को नामित किया है कि वह इस बार दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराएंगे।

इससे पहले ग्रामीण पृष्ठभूमि के दिल्ली के प्रथम पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ब्रह्म प्रकाश व दिल्ली देहात के दूसरे पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बाद इस बार ग्रामीण पृष्ठभूमि के मंत्री कैलाश गहलोत को ध्वजारोहण के लिए नामित करना दिल्ली देहात का सम्मान है।

पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने कहा की उपराज्यपाल दिल्ली ने दिल्ली देहात गांव ग्रामीण किसानों को इस स्वतंत्रता दिवस पर सम्मान देते हुए दिल्ली देहात व ग्रामीणों का सम्मान बढ़ाया है। पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने कहा कि दिल्ली देहात का एक प्रतिनिधिमंडल 15 अगस्त के बाद उपराज्यपाल का आभार व स्वागत उनसे मिलकर करेगा।  

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox