नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- हिंडनबर्ग की नई रिपोर्ट ने शेयर बाजार पर सीधा प्रभाव तो नहीं डाला, लेकिन इसका असर सियासी गलियारों में साफ देखा जा सकता है। विपक्षी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग की है। इसके जवाब में, भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला किया है।
भाजपा का हमला: कांग्रेस और ‘टूलकिट गैंग’ पर आरोप
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस, उसके सहयोगियों और ‘टूलकिट गैंग’ ने भारत में आर्थिक अस्थिरता फैलाने की साजिश रची है। उन्होंने कहा कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट के जारी होते ही विपक्ष ने हल्ला मचाया, जिसका उद्देश्य भारतीय कैपिटल मार्केट को अस्थिर करना था। प्रसाद ने कहा कि SEBI की जिम्मेदारी है कि वह सुनिश्चित करे कि बाजार सुचारु रूप से चले। जब SEBI ने हिंडनबर्ग के खिलाफ नोटिस जारी किया, तब बिना उचित जवाब के हमला किया गया, जिसे उन्होंने बेबुनियाद बताया।
कांग्रेस पर आरोप: देश की आर्थिक स्थिति बिगाड़ने की साजिश
रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए सवाल किया कि कांग्रेस नेता आखिर चाहते क्या हैं? उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस देश की आर्थिक तरक्की को रोकना चाहती है और निवेशकों को भारत में निवेश से रोकना चाहती है। प्रसाद ने यह भी स्पष्ट किया कि भाजपा भारत को कमजोर नहीं होने देगी और चमन को उजड़ने नहीं देगी।


More Stories
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर
उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले ही सप्ताह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे