नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- स्वतंत्रता दिवस के ठीक पहले सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिल्ली की स्पेशल सेल और एनआईए ने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के एक आतंकी रिजवान को गिरफ्तार किया है। रिजवान को दिल्ली के दरियागंज इलाके से गिरफ्तार किया गया है। आतंकी रिजवान के पास से मोबाइल, हथियार और पैसे भी बरामद हुए हैं। सुरक्षा एजेंसी अभी आतंकी से पूछताछ कर रही है। आतंकी रिजवान पुणे मॉड्यूल का मुख्य संचालक है। साल 2023 में वो पुणे पुलिस की गिरफ्त से भागकर दिल्ली में छुपा हुआ था। आतंकी रिजवान पर एनआईए ने 3 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।
आतंकी के पास से हथियार हुआ बरामद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस और एनआईए के द्वारा आतंकी रिजवान की गिरफ्तारी बड़ी सफलता की तरह देखी जा रही है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस को गुप्त सूत्रों से 8 अगस्त को एनआईए द्वारा घोषित मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादी रिजवान की खबर मिली थी। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने रात 11 बजे बायोडायवर्सिटी पार्क, दिल्ली के निकट गंगा बख्श मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय रिजवान के पास .30 बोर की एक स्टार पिस्टल और 3 जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन मौजूद थे, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल थाने में एक मामला दर्ज किया है।
पूछताछ करने में जुटी दिल्ली पुलिस
आतंकी रिजवान का गिरफ्त में आना पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी सफलता है। रिजवान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस और एनआईए को ISIS के मॉड्यूल को लेकर और जानकारियां मिलने की संभावना है। भारत में पिछले कुछ सालों से ISIS अपना पैर फैलाने की कोशिश में लगा हुआ है और भारतीय युवाओं को अपने साथ मिलाने की कोशिश कर रहा है। रिजवान की गिरफ्तारी के बाद ISIS से संबंधित कई जानकारियां एनआईए को मिलने वाली हैं, जिससे भारत ISIS की साजिशों को नाकाम करने में सक्षम होगा।


More Stories
T20 World Cup 2026: डबल सुपर ओवर में रोमांच, दक्षिण अफ्रीका ने आखिरी पल में अफगानिस्तान को हराया
भारत बंद 2026: नए कानूनों और व्यापार समझौतों के विरोध में देशभर में ताले बंद
महाशिवरात्रि 2026: जानिए शिवजी के गले में विराजमान नाग का रहस्य
“ऑपरेशन मिलाप” की सफलता: सराय रोहिल्ला पुलिस ने 24 घंटे में लापता भाई-बहन को परिवार से मिलाया
रूप नगर पुलिस का बड़ा खुलासा: झपटमार गिरोह का भंडाफोड़, एक पुलिस कांस्टेबल समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
बुराड़ी पुलिस की कार्रवाई: शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के ₹9,180 और सेंधमारी के औजार बरामद