स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली पुलिस और एनआईए को मिली बड़ी सफलता

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली पुलिस और एनआईए को मिली बड़ी सफलता

-स्वतंत्रता दिवस से पहले आतंकी संगठन ISIS का आतंकी गिरफ्तार - आतंकी के पास से मोबाइल, हथियार और पैसे भी किया बरामद

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  स्वतंत्रता दिवस के ठीक पहले सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिल्ली की स्पेशल सेल और एनआईए ने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के एक आतंकी रिजवान को गिरफ्तार किया है। रिजवान को दिल्ली के दरियागंज इलाके से गिरफ्तार किया गया है। आतंकी रिजवान के पास से मोबाइल, हथियार और पैसे भी बरामद हुए हैं। सुरक्षा एजेंसी अभी आतंकी से पूछताछ कर रही है। आतंकी रिजवान पुणे मॉड्यूल का मुख्य संचालक है। साल 2023 में वो पुणे पुलिस की गिरफ्त से भागकर दिल्ली में छुपा हुआ था। आतंकी रिजवान पर एनआईए ने 3 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

आतंकी के पास से हथियार हुआ बरामद

15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस और एनआईए के द्वारा आतंकी रिजवान की गिरफ्तारी बड़ी सफलता की तरह देखी जा रही है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस को गुप्त सूत्रों से 8 अगस्त को एनआईए द्वारा घोषित मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादी रिजवान की खबर मिली थी। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने रात 11 बजे बायोडायवर्सिटी पार्क, दिल्ली के निकट गंगा बख्श मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय रिजवान के पास .30 बोर की एक स्टार पिस्टल और 3 जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन मौजूद थे, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल थाने में एक मामला दर्ज किया है।

पूछताछ करने में जुटी दिल्ली पुलिस

आतंकी रिजवान का गिरफ्त में आना पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी सफलता है। रिजवान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस और एनआईए को ISIS के मॉड्यूल को लेकर और जानकारियां मिलने की संभावना है। भारत में पिछले कुछ सालों से ISIS अपना पैर फैलाने की कोशिश में लगा हुआ है और भारतीय युवाओं को अपने साथ मिलाने की कोशिश कर रहा है। रिजवान की गिरफ्तारी के बाद ISIS से संबंधित कई जानकारियां एनआईए को मिलने वाली हैं, जिससे भारत ISIS की साजिशों को नाकाम करने में सक्षम होगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox