अवैध तरीके से बिछाए जा रहे 100 मीटर पेयजल पाइप व सीवर लाइन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अवैध तरीके से बिछाए जा रहे 100 मीटर पेयजल पाइप व सीवर लाइन

-शिकायत के बाद भी दिल्ली जल बोर्ड नहीं ले रहा एक्शन -स्थानीय लोगों की शिकायत पर आरडब्ल्यूए ने की दिल्ली जल बोर्ड से शिकायत -सड़कें हुई जर्जर, बारिश का पानी भरने से लोगों को हो रही दिक्कत -लोगों के घरों में सीवर का पानी घुलकर हो रहा आपूर्ति

नई दिल्ली/- आम आदमी अगर अनजान में भी कोई गलती कर दें तो वह गुनहगार बन जाता है। लेकिन रसूखदार लोग जानबूझकर भी गलती करता है तो उसे पूरा सरकारी अमला कार्रवाई करने के बजाये बचाने में जुट जाते हैं। ऐसा हो भी क्यों न, मामला पूरा भ्रष्टाचार का जो होता है। अगर ऐसा नहीं होता तो कोई कैसे बिना भय व डरकर अवैध तरीके से 100 मीटर लंबी पाइप लाइन बिछाकर दिल्ली जल बोर्ड के मुख्य पाइप लाइन से जोड़ा जा रहा है। यहीं नहीं अलग से सीवर लाइन भी बिछाया जा रहा है। पूरा मामला पालम विधानसभा के पालम एक्सटेंशन स्थित रामफल चौक का है। यहां एक बिल्डर चार मंजिला इमारत का निर्माण कर रहा है। इस दौरान वह दिल्ली जल बोर्ड के बिना अनुमति पानी व सीवर कनेक्शन ले रहा है। इस बाबत महासंघ दक्षिण-पश्चिम जिला कल्याण मंच के अध्यक्ष रणबीर सिंह सोलंकी ने दिल्ली जल बोर्ड को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि हमें अधिकारियों के द्वारा आश्वासन जरूर मिला है, लेकिन अभी भी काम जारी है।

 मंच के अध्यक्ष रणबीर सोलंकी ने बताया कि पालम विधानसभा के पालम एक्सटेंशन, रामफल चौक के पास कुछ लोगों के द्वारा 100 मीटर पानी की पाइप लाइन एवं सीवर के लिए अवैध रूप से गड्ढा खुदवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसकी अनुमति भी दिल्ली जल बोर्ड के द्वारा नहीं ली गई है। इस अवैध कार्य से जहां आम जनता परेशानियां झेल रही है वहीं डीजेबी के अधिकारियों के नाक के नीचे नियम व कानूनों का उल्लंघन हो रहा है। दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों के लचर स्वभाव के कारण पालम एक्सटेंशन, रामफल चौक के कुछ लोगों द्वारा सरकारी नियम कानून को ताक पर रख कर खुद असंवैधानिक रूप से पानी की पाइप लाइन डाल कनेक्शन करने एवं सीवर जोड़ने के नाम पर नई बनी सड़क पर 100 मीटर लंबा गड्ढा खोद दिया गया है। इससे आवाजाही अवरुद्ध हो रही है साथ ही सीवर का पानी, पीने के पानी में मिलकर लोगों के घरों में दूषित आपूर्ति हो रही है। यहीं नहीं इस कारण दो गलियों में पानी की आपूर्ति भी अवरूद्ध हो गई है। इस कारण स्थानीय निवासी पीने के पानी के लिए तरस रहे है साथ ही खोदे गए गड्ढों में पानी जमा रहने से मच्छर पनप रहा है, जिससे डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया जैसी महामारी फैलने की आशंका बनी हुई है। इस बाबत कई शिकायतों के बावजूद डीजेबी के किसी भी अधिकारी के कानो में जूं तक नहीं रेंग रही है।

डी ब्लॉक, पालम एक्सटेंशन, रामफल चौक के स्थानीय निवासी व महासंघ दक्षिण-पश्चिम कल्याण मंच के अध्यक्ष रणबीर सिंह सोलंकी ने बताया कि जल बोर्ड के कर्मचारियों की लापरवाही एवं मामलों की अनदेखी से लोगों द्वारा ऐसे गैरकानूनी ढंग से कनेक्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि पालम एक्सटेंशन पर जल बोर्ड के द्वारा सही तरीके से पानी एवं सीवर के कनेक्शन कराए जाएं। सोलंकी ने जल बोर्ड के उपाध्यक्ष  सोमनाथ भारती एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी से निवेदन किया है कि अधिकारियों द्वारा जनसंपर्क कर पानी-सीवर के कनेक्शन की सही जानकारी दी जाए ताकि लोग ऐसे गैर कानूनी ढंग से कनेक्शन न करें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox