सुनीता केजरीवाल का मोदी सरकार पर हमला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 28, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सुनीता केजरीवाल का मोदी सरकार पर हमला

-केजरीवाल जी हरियाणा के लाल हैं, वह ना टूटेंगे ना झुकेंगे

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- हरियाणा के गुरूग्राम में अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी हरियाणा के लाल हैं। हरियाणा का यह लाल दिल्ली का मुख्यमंत्री बना और देश की राजनीति को बदलकर रख दिया। केजरीवाल जी ने Zero से शुरुआत की है। उन्होंने अपनी पार्टी बनाई और दिल्ली में पहली बार चुनाव लड़ा और पहली बार में ही दिल्ली की जनता ने उन्हें अपना मुख्यमंत्री चुन लिया।

मोदी सरकार पर हमला

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के लाल को जेल में डाला है। मोदी जी ने हरियाणा के लोगों को चुनौती दी है कि मैंने आपके बेटे को जेल में डाल दिया है, अब जो करना है कर लो। क्या आप लोग यह अन्याय सहेंगे? मैं नरेंद्र मोदी को बता दूं कि अरविंद केजरीवाल जी शेर हैं और वह आपके सामने ना टूटेंगे और ना ही झुकेंगे।

बीजेपी सरकार को जनता के काम और विकास से कोई मतलब नहीं है आप नेता सुनीता केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा की जनता सरकार को Tax देती है और इस Tax के पैसे से सरकार को जनता को सुविधाएं देनी होती हैं लेकिन हरियाणा सरकार ऐसा नहीं करती है। यहां की बीजेपी सरकार को जनता के काम और विकास से कोई मतलब नहीं है। यहां सोहना में एक स्टेडियम है लेकिन वहां कोई कोच ही नहीं है।

अब हरियाणा में बदलाव आएगा

आप नेता सुनीता केजरीवाल ने कहा कि सरकार ने आयुष्मान कार्ड तो दे दिए लेकिन उनसे कोई इलाज ही नहीं करा सकता। लेकिन अब हरियाणा में बदलाव आएगा और यहां के लोगों को केजरीवाल की 5 गारंटियों का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल जी ने जनता के लिए काम किया है। इन्हीं जनहित के कामों से परेशान होकर BJP और नरेंद्र मोदी ने केजरीवाल जी के ख़िलाफ़ फर्जी केस बनाया और उन्हें जेल में डाल दिया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox