नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राजस्थान BJP के समारोह में अपने दिल की बात साझा की। उन्होंने कहा कि राजनीति में हर वक्त एक जैसा नहीं होता और हर किसी को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। शनिवार को राजस्थान BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का पदभार ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें वसुंधरा राजे ने भी शिरकत की।
इस मौके पर वसुंधरा राजे ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा और केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद कहा। उन्होंने राठौड़ को ईमानदार कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि पार्टी की कमान उनके हाथ में सौंपना सही निर्णय है।
कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वसुंधरा राजे ने कहा कि राजनीति में तीन महत्वपूर्ण बातें हैं – पद, वस्तु और कद। पद और वस्तु हमेशा नहीं रहते, लेकिन कार्यकर्ताओं के बीच नेता का कद बना रहता है। उन्होंने कहा कि राजनीति की राह आसान नहीं होती और इसमें कई झटके लगते हैं, लेकिन पार्टी में रहकर इसके लिए काम करना जरूरी है।
वसुंधरा राजे ने राठौड़ को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को संभालना आसान नहीं है। उन्होंने कहा, “हमारा नारा है ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’। अतीत में कई लोग इसे पूरा करने में असफल रहे हैं।”
गौरतलब है कि पिछले राजस्थान विधानसभा चुनाव में जीत के बाद BJP ने वसुंधरा राजे को झटका देते हुए भजन लाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाया था। इस चुनाव से पहले ही BJP ने उन्हें किनारे कर दिया था और मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं बनाया था। उनके समर्थकों के टिकट भी काट दिए गए, जिससे राजनीति में काफी उथल-पुथल मच गई थी। अब उनके द्वारा दिए गए ताजा बयान को भी इसी संदर्भ में देखा जा रहा है।


More Stories
एटीएम से पैसे उड़ाने वाले ‘स्टील प्लेट’ गैंग का हुआ पर्दाफाश, द्वारका पुलिस के हाथ लगे दो शातिर बदमाश!
”छावला पुलिस ने 22 किलो गांजे के साथ एक ड्रग सप्लायर को किया गिरफ्तार”
3 साल पुराने मामले में फरार आरोपी को तिलक नगर पार्किंग से किया गिरफ्तार!
”बुराड़ी इलाके में चोरी, ड्रग एडिक्ट को गिरफ्तार करने में दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी”
डीएवी पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने लिया रेन डांस का मजा
डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मदर्स डे पर की दिल छूने वाली गतिविधि