चाय के साथ इन चीज़ों का सेवन न करें

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

चाय के साथ इन चीज़ों का सेवन न करें

xr:d:DAFbo-ygIoU:7,j:4335953783,t:23022605

हेल्थ/नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- भारत में चाय के प्रति दीवानगी किसी से छुपी नहीं है। सुबह की शुरुआत कुछ लोग भगवान के नाम से कम और चाय से अधिक करते हैं। भारत में शायद ही कोई ऐसा हो जो चाय नहीं पीता हो। और कई लोग ऐसे भी हैं, जिनको चाय के साथ हमेशा कुछ न कुछ खाने को चाहिए होता है, चाहे बिस्कुट हो या कोई तला हुआ खाने का सामान। लेकिन क्या आपको पता है कि कई ऐसी खाने की वस्तुएं हैं, जिन्हें अगर आप चाय के साथ खाते हैं, तो वो आपकी सेहत को खराब कर सकती हैं। हम आपको ऐसे पांच खाने के सामान का नाम बताएंगे, जिन्हें चाय के साथ कभी नहीं खाना चाहिए।

डीप फ्राई स्नैक्स

हमारे आसपास कई ऐसे लोग होते हैं, जिन्हें चाय के साथ हमेशा कुछ न कुछ तला खाना चाहिए होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि कभी भी चाय के साथ डीप फ्राई स्नैक्स नहीं खाना चाहिए। इससे आपको पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

साइट्रस फूड

साइट्रस फूड यानी खट्टापन वाले किसी भी खाने की सामग्री आपको चाय के साथ नहीं खाना चाहिए। दरअसल, दूध के साथ कोई भी खट्टा सामान नहीं खाना चाहिए। क्योंकि दूध में मौजूद टैनिन साइट्रिक फूड्स में पाए जाने वाले एसिड के साथ रिएक्ट कर सकता है। इससे काफी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

आयरन वाले खाने

चाय के साथ अनार और हरी पत्ती वाली सब्जियां, जिनमें आयरन होता है, नहीं खाएं। क्योंकि चाय में ऑक्सलेट पाए जाते हैं, जो हरी सब्जियों से आयरन सोखने से रोकता है।

दही

चाय के साथ दही और दही से बने प्रोडक्ट नहीं खाना चाहिए। क्योंकि चाय एक गर्म पदार्थ है और दही ठंडी होती है। ऐसे में दोनों साथ खाने से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं।

हल्दी

हल्दीइस सूची में हल्दी का नाम देखकर आप जरूर चौंक गए होंगे। क्योंकि हल्दी अपने औषधीय गुणों के लिए प्रसिद्ध है। हल्दी आप गर्म या ठंडी, दोनों ही तासीर वाले खाने के पदार्थों में इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चाय के साथ क्या दिक्कत है? हल्दी युक्त स्नैक खाने से एसिडिटी या कब्ज की समस्याएं हो सकती हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox