मथुरा वृंदावन में धरती के दाम छू रहे हैं आसमान, 30 करोड़ तक पहुंचे 60 लाख के प्लॉट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मथुरा वृंदावन में धरती के दाम छू रहे हैं आसमान, 30 करोड़ तक पहुंचे 60 लाख के प्लॉट

उत्तर प्रदेश/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/ – मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के विभिन्न आवासीय योजनाओं के तहत प्लॉटों की ऑनलाइन नीलामी की प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। पहले दिन 8 प्लॉट का ई-नीलामी हुई। इसमें हैरान करने वाली एक बात यह सामने आई कि वृंदावन के रुक्मणी विहार स्थित 300 वर्ग गज का प्लॉट, जो कि 60 लाख रुपये बेस प्राइज का था। ई-नीलामी में शामिल लोगों ने उसकी कीमत बोली लगाते हुए 30 करोड़ रुपये पहुंचा दी। एमवीडीए के अधिकारियों का भी इसको लेकर सिर चकरा गया। हालांकि माना जा रहा है कि प्लॉट को न बिकने देने की साजिश के तहत ऐसा किया गया है।

इसके अलावा रुक्मणी विहार के 83 नंबर वाला 288 वर्ग मीटर के प्लॉट की कीमत 19 करोड़ 11 लाख रुपये रुपए से अधिक पहुंचा दी गई। इसका बेस प्राइज 58.32 लाख रुपये थी। इसको लेकर विभाग से ही जुड़े लोगों ने बताया कि नीलामी प्रक्रिया को फेल करने के लिए कुछ लोगों ने अपनी जमानत धनराशि दांव पर लगाते हुए रकम इतनी भर दी कि वास्तविक रूप से लेने वाला आवेदक पीछे हट जाए। कहा यह भी जा रहा है कि ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया को फेल करने के लिए अराजक किस्म के लोगों ने इसमें भाग लिया था।

इन्होंने अपने जमानत धनराशि की परवाह न करते हुए बेहिसाब रेट कोड कर दिए। प्राधिकरण के विशेष कार्य अधिकारी प्रसून द्विवेदी ने बताया कि बोली लगाने वाले आवेदक अगर निर्धारित अवधि में तय कीमत नहीं देंगे तो उनकी जमानत धनराशि जब्त कर ली जाएगी। बाकी प्लॉट की नीलामी अब शुक्रवार और उसके बाद 29-30 जुलाई को होगी। सभी प्लॉट के लिए 889 आवेदन हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox