आज खजाने में होगा पर्याप्त धन, कार्य क्षेत्र में बदले व्यवहार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आज खजाने में होगा पर्याप्त धन, कार्य क्षेत्र में बदले व्यवहार

-जानिए अपना दैनिक राशिफल

राशिफल/अनीशा चौहान/- राशिफल के अनुसार आज का दिन यानी 26 जुलाई 2024, शनिवार का दिन महत्वपूर्ण है। ग्रहों की चाल के अनुसार आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप ऊर्जावान और शांत महसूस करेंगे। वहीं मकर राशि के जातकों का आज के दिन आलस्य अधिक रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इसके साथ ही जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे।


मेष राशि
मेष राशि के जातकों को आज कोई सरकारी या निजी मामला सुलझाने में सफलता प्राप्त होगी। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। आज के दिन आपको सुकून का अनुभव होगा। संतान पक्ष की पढ़ाई या करियर को लेकर चल रही चिंता आज बढ़ सकती है। अचानक कोई खर्च आ सकता है जिसे न चाहते हुए भी आपको करना पड़ेगा। और आपका बजट खराब हो सकता है। सामाजिक गतिविधियों में काम करते समय नकारात्मक गतिविधियों वाले लोगों से दूर रहने की आवश्यकता है।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातक आज पुराने समय से चल रही किसी समस्या को सुलझा सकते हैं। समय के साथ पुराने मतभेद और गलतफहमियां दूर होंगी। व्यावसायिक अध्ययन के लिए प्रयास कर रहे छात्रों को सफलता मिलने की संभावना है। अजनबियों से संपर्क बढ़ने से बचना होगा, अन्यथा नुकसान हो सकता है। बाहरी व्यक्ति को अपने परिवार में हस्तक्षेप न करने दें। व्यापार में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आएगा।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक आज परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे। साथ ही आज आप बातचीत के माध्यम से किसी समस्या का समाधान खोजने में सफल रहेंगे। भाइयों के बीच चल रहे विवाद को किसी के हस्तक्षेप से सुलझाया जा सकता है। कई मामलों में धैर्य रखना जरूरी है। क्रोध और जल्दबाजी से स्थिति और खराब हो सकती है। व्यावसायिक गतिविधियों में कुछ समस्या उत्पन्न हो सकती है। घर-परिवार और व्यवसाय के बीच उचित तालमेल बनाना होगा।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों का आज संतान पक्ष से जुड़ा कोई कार्य पूरा हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य के विवाह हेतु रिश्ते आ सकते हैं। निजी कार्यों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। रुपए से जुड़े मामले में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। अनावश्यक खर्चों में कटौती करनी होगी। छात्रों को अपने करियर संबंधी गतिविधियों में अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को आज पिछले कुछ समय से चली आ रही परेशानियों से मुक्ति मिलने की संभावना है। आज आपको किसी खास व्यक्ति से उचित सलाह मिलेगी। विदेश जाने की इच्छा कर रहे जातकों को सफलता प्राप्त होगी। व्यापार में आर्थिक मंदी के चलते परिवार के सदस्यों को खर्चों में कटौती करनी पड़ सकती है। इस समय किसी भी प्रकार का कर्ज लेने से बचें। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों से उनके परिवार के सदस्य कुछ अपेक्षाएं रखेंगे, जिन्हे आपको पूरा करना होगा। व्यापार में आर्थिक गतिविधियों के लिए आज का समय अनुकूल है। व्यापार में आपका कोई कार्य लाभदायक साबित होगा। बात करें  दांपत्य जीवन की तो इसमें भरपूर प्रेम रहेगा। आज के दिन आपको सकारात्मक ऊर्जा से भरे लोगों के साथ समय व्यतीत करना होगा।

तुला राशि
तुला राशि के जातक आज पूरा दिन व्यस्त रहेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में भी आपकी रुचि बढ़ेगी। भविष्य के लिए कोई योजना बनाते समय अपने निर्णय को प्राथमिकता दें। दूसरों पर भरोसा करना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। हर कार्य में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपके स्वास्थ्य में समस्या उत्पन्न हो सकती है।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को अपने काम पर फोकस करना होगा। लंबे समय से चली आ रही कोई चिंता और तनाव आज दूर हो सकता है। निवेश करने से पहले उसके सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं के बारे में जांच करें। संपत्ति की खरीदारी से जुड़े कार्यों में इस समय ज्यादा लाभ की उम्मीद न करें। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें, अन्यथा बने बनाए  काम बिगड़ सकते हैं। आपका दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों का अधिकांश समय घर के कामों में व्यतीत होगा। धार्मिक संगठन से जुड़े कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आपका गुस्सा आपके और दूसरों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है, इसलिए अपना व्यवहार बदलें।  नौकरी कर रहे जातकों को मधुर संबंध बनाए रखने होंगे।

मकर राशि
मकर राशि के जातक अपनी सभी समस्याओं का समाधान निकालने में सफल होंगे। नौकरी कर रहे जातकों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है। व्यापारिक क्षेत्र में लोग आपके लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं, इसलिए उनके बारे में बात करने से बचें। साझेदारी से जुड़े व्यापार में आपको अपने पार्टनर के साथ आपस में तालमेल बनाए रखना होगा। पति-पत्नी के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों का आज का दिन मनोरंजन जैसी गतिविधियों में बीतेगा। आपके द्वारा लिए गए किसी महत्वपूर्ण निर्णय की कार्यक्षेत्र में सराहना की जाएगी। आर्थिक दृष्टिकोण से आज कोई विशेष सकारात्मक परिणाम आपको प्राप्त हो सकता है। रिश्तेदारों से किसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा न करें।  पति-पत्नी एक-दूसरे के माध्यम से किसी समस्या का समाधान ढूंढ पाएंगे।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों का आज अधिकांश समय घर के कार्यों में व्यतीत होगा। पड़ोसियों से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। दूसरे लोगों के मामलों में दखल देने से बचें। किसी करीबी के बारे में अप्रिय समाचार मिलने से मन उदास रहेगा। व्यवसाय से संबंधित किसी प्रोजेक्ट को लेकर समस्या उत्पन्न हो सकती है। पति-पत्नी एक-दूसरे के सामंजस्य से उचित व्यवस्था करेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox