विपक्षी पार्टी के निशाने पर एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार, सदन में हुआ हंगामा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

विपक्षी पार्टी के निशाने पर एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार, सदन में हुआ हंगामा

-मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिला प्रेमी हैं- राजद विधायक

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जुबान एक बार फिर फिसल गई है। जिसके बाद वो विपक्षी पार्टी के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल, बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र में चल रहे चर्चा के दौरान नीतीश कुमार, राजद नेत्री व विधायक रेखा देवी पर भड़क गए। नीतीश कुमार ने गुस्से में रेखा देवी की ओर इशारा करते हुए कहा, “तुम क्यों बोल रही हो, अरे महिला हो कुछ जानती नहीं हो।”हालांकि, सीएम के इस वक्तव्य से राजद विधायकों ने नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

सीएम नीतीश कुमार ने क्या कहा था?
बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र में चर्चा के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि पूरा विपक्ष नीतीश कुमार पर टूट पड़ा। दरअसल, राजद विधायक के बार-बार भाषण के बीच में शोर मचाने पर नीतीश कुमार आपे से बाहर हो गए। उन्होंने रेखा देवी को कहा,  “तुम क्यों बोल रही हो, अरे महिला हो कुछ जानती नहीं हो।” जब इस बयान पर विपक्ष हंगामा करने लगा तो नीतीश कुमार ने अपने वक्तव्य पर सफाई देते हुए कहा,“इन लोगों ने किसी महिला को आगे बढ़ाया था? 2005 के बाद हमने महिलाओं को आगे बढ़ाया है। बोल रही हो, फालतू बात.. इसलिए कह रहे हैं, चुपचाप सुनो।“ हालांकि, विपक्ष ने नीतीश कुमार के भाषण के दौरान जमकर हल्ला मचाया।

राजद ने सीएम नीतीश पर की आपत्तिजनक टिप्पणी
सीएम नीतीश के बयान पर राजद हमलावर नजर आई। हालांकि, नीतीश कुमार के बयान पर पलटवार करने के चक्कर में उल्टा राजद ने ही विवादित बयान दे दिया। दरअसल, हंगामे के बीच नीतीश कुमार कह रहे थे कि बिहार में महिलाओं को आरक्षण हमने दिया। साथ ही हमने ही महिलाओं को आगे बढ़ाने का भी काम किया। राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने नीतीश कुमार के इस बयान लेकर कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिला प्रेमी हैं, इसलिए महिलाओं की बात करते हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox