दिल्ली के अलावा कई राज्यों पर मेहरबान रहेगा मानसून, मौसम विभाग ने किया रेड अलर्ट जारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली के अलावा कई राज्यों पर मेहरबान रहेगा मानसून, मौसम विभाग ने किया रेड अलर्ट जारी

मौसम/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- जुलाई का तीसरे हफ्ता दिल्ली वालों के लिए राहत लेकर आया। पहले दिन दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। जिसकी वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली। साथ ही अधिक तापमान 35.2डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही दिल्ली में आज भी हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को राजधानी दिल्ली में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। साथ ही आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।  मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को देश के ज्यादातर राज्यों में बारिश हो सकती है. ऐसा ही मौसम 19 जुलाई को भी रह सकता है।

इन राज्यों में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार,गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्र, गुजरात और तटीय कर्नाटक में मंगलवार को भारी बारिश हो सकती है। गुजरात, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और सिक्किम में आज भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। केरल और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी वर्षा होने की संभावना है। ऐसे में इन राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही बुधवार को यूपी, उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox