जाफरपुर कलां थाना पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जाफरपुर कलां थाना पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार

-टीम ने आरोपियों से लूटे हुए पैसे और अपराध में इस्तेमाल दो पहिया वाहन की बरामद -टीम ने गुप्त ऑपरेशन को अंजाम देकर आरोपियों की पहचान की

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- द्वारका जिले के जाफरपुर कलां  पुलिस ने दो लुटेरों को झज्जर हरियाणा से गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपियों से लूटे हुए पैसों में से 700 रुपए और अपराध में इस्तेमाल दो पहिया वाहन बरामद किया है।

द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 2- 07- 2024 को जाफरपुर कलां थाने में लूटपाट की सूचना प्राप्त हुई, अपनी कबाड़ी रिक्शा पर घुम्मनहेड़ा से दरियापुर जा रहा था तब अचानक एक काले रंग की स्प्लेंडर बाइक पर दो संदिग्ध व्यक्ति आय और उसके साथ जबरदस्ती की फिर उसकी जेब में 2500 रुपए छीनकर मौके से भाग गए। टीम द्वारा मामले को दर्ज किया गया। आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए छावला थाने के एसीपी की देखरेख में जाफरपुर कलां के एसआई सुरेंद्र, एएसआई मनोज, एचसी नवीन, एचसी छोटूलाल और सीटी देवेंदर की एक समर्पित टीम का गठन किया गया। टीम ने मामले को गंभीरता से देखते हुए बिना समय गवाएं आरोपियों को पकड़ने में जुट गई। पुलिस अधिकारियों ने बताए गए स्थान के सीमावर्ती जिला झज्जर हरियाणा की जाने वाले सभी सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया। शिकायतकर्ता द्वारा आरोपियों के भागने के रास्ते पर मौजूद फुटेज में दोनों की पहचान बताई जिसकी सहायता से टीम  उनका पीछा करती रही। कई प्रयासों के बाद पता चला की लुटेरे बाढ़सा, झज्जर, एचआर गांव के रहने वाले हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने स्थानीय गांव में गुप्त मुखबिरों को काम पर लगाया। कड़ी मेहनत के बाद टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना नाम अंकित उर्फ प्रदीप और अन्य आरोपी अंकित उर्फ गोलू के रूप में बताई। दोनों आरोपी बाढ़सा जिला झज्जर, हरियाणा के निवासी हैं। लगातार पूछताछ करने पर दोनों ने अपने अपराध का खुलासा किया। टीम ने लुटे हुए पैसों में से 700 रुपए और उनके कब्जे से काले रंग की स्प्लेंडर बाइक जब्त कर ली है। टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया और आगे की जांच शुरू कर दी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox