दिल्ली-एनसीआर में हुई झमाझम बारिश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 28, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली-एनसीआर में हुई झमाझम बारिश

-बारिश की वजह से ह्यूमस भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश हुई। बारिश की वजह से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है और मौसम एक बार फिर सुहावना हो गया है। काफी लंबे इंतजार के बाद 9 जुलाई को दिल्ली, नोएडा सहित पूरे एनसीआर में मानसून ने रफ्तार पकड़ी है। तेज बारिश की वजह से कई इलाकों में जलभराव हो गया।

वहीं इससे पहले 28 जून को देश की राजधानी में जबरदस्त बारिश हुई थी जिसके बाद अच्छी बारिश नहीं हुई थी। आज की बारिश से लोगों को काफी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, आज राजधानी दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही हल्की से मध्यम बारिश हो सकती और गरज के साथ बौछारों की भी संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है।

हफ्तेभर मौसम रहेगा सुहावना
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन यानी 10 और 11 जुलाई दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही फिर अगले दो दिन अच्छी बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ ही पूरे हफ्ते दिल्ली में बारिश होने का अलर्ट जारी हुआ है। नोएडा में भी अगले दो दिन हल्की और फिर उसके बाद तेज बारिश हो सकती है। यहां पर भी 15 जुलाई तक कभी हल्की तो कभी तेज बारिश हो सकती है।

दिल्ली की हवा साफ
राजधानी में बीते दिन बारिश के बिना ही हवा साफ हो गई है। प्रदूषण का स्तर लगातार दूसरे दिन महज 56 रहा है। वहीं राजधानी में आ रही हवाओं ने प्रदूषण को गायब कर दिया है। प्रदूषण दो दिन से नहीं है। इसलिए लोगों को नीला चमकता आसमान नजर आ  रहा है। इसके बीच में बादलों की एक हल्की परत दिखाई दे रही थी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox