
जम्मू कश्मीर/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में भारतीय सुरक्षाबलों के साथ आतंकियों की मुठभेड़ हुई है। फिलहाल दक्षिण कश्मीर के इस इलाके में भारी बारिश हो रही है। इस बीच सुरक्षाबलों के आतंकियों के मोदरघम इलाके में छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद भारतीय सेना, राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ के द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस सर्च ऑपरेशन में आतंकियों ने सुरक्षाबलों को अपनी तरफ बढ़ता देख गोलियां दागी और इसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई थी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह मुठभेड़ कुलगाम के मुदरघम इलाके में हो रही है। फिलहाल दोनों तरफ से फायरिंग जारी है। घायल सेवा के एक जवान को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कश्मीर जोन पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा बलों को आज सुबह कुलगाम के मुदरघम क्षेत्र में 2-3 आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। उसके बाद सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन चलाया। जवानों को देख आतंकियों ने हमला कर दिया तभी सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाल लिया।





More Stories
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी: शबरी देखी राम गृह आए। मुनि के बचन समुझि जिय भाए”
राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, देश से मांफी मांगें : अजय भट्ट, सांसद
सीजेपी नेता अभिजीत दीपके गिरफ्तार, शांति भंग के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस
38 करोड़ के खर्च से हर महीने ₹15 करोड़ बचाएगी दिल्ली पुलिस, 16 जेलों में लगेंगे 840 VC सिस्टम
द्वारका कोर्ट से ट्रायल से बच रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, एंटी-जेल बेल सेल की टीम को मिली सफलता।