
चंडीगढ़/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- कैब बुक करके अपने गंतव्य तक पहुंचने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, चंडीगढ़ में एक बार फिर कैब और ऑटो चालक हड़ताल पर चले गए हैं। सेक्टर-17 में उक्त लोग प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इन लोगों का आरोप है कि कई बार धरना देने पर प्रशासन ने सिर्फ आश्वासन ही दिया, लेकिन फिर भी कोई मांग पूरी नहीं हुई।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शहर में कई तरह की टैक्सियां अवैध रूप से चल रही हैं। उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती और जब हम प्रशासन के सामने अपनी मांग रखते हैं तो प्रशासन गाड़ियों का चालान काटना शुरू कर देता है। टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष अमनदीप सिंह ने कहा कि शहर में कई तरह की टैक्सियां चल रही हैं, जबकि उनके पास कोई मंजूरी नहीं है और प्रशासन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करता है।
बाइक टैक्स की दरें कम होने के कारण सवारियां ज्यादातर बाइक टैक्सियों का इस्तेमाल कर रही हैं। ऐसे में उनका कारोबार पूरी तरह से बंद है. ऑटो चालकों को सवारी भी नहीं मिल रही है. इससे परिवार का गुजारा करना बहुत मुश्किल हो गया है।





More Stories
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी: शबरी देखी राम गृह आए। मुनि के बचन समुझि जिय भाए”
राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, देश से मांफी मांगें : अजय भट्ट, सांसद
सीजेपी नेता अभिजीत दीपके गिरफ्तार, शांति भंग के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस
38 करोड़ के खर्च से हर महीने ₹15 करोड़ बचाएगी दिल्ली पुलिस, 16 जेलों में लगेंगे 840 VC सिस्टम
द्वारका कोर्ट से ट्रायल से बच रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, एंटी-जेल बेल सेल की टीम को मिली सफलता।