द्वारका साइबर सेल ने निवेश के नाम पर ठगी करने वाले तीन ठगों को किया गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका साइबर सेल ने निवेश के नाम पर ठगी करने वाले तीन ठगों को किया गिरफ्तार

-सोशल मीडिया के टेलीग्राम पेज पर करते थे निवेश के नाम पर ठगी

द्वारका/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- द्वारका ज़िले की साइबर सेल ने टेलीग्राम पर निवेश करने के नाम पर महिला से दस लाख 30 हज़ार रूपए की ठगी करने वाले तीन ठगो को रोहिणी से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए ठगो के नाम विपिन कुमार ,मोहित शर्मा और समर्थ दरबार है। ये सभी रोहिणी सेक्टर 11 के रहने वाले है। पुलिस ने इनके पास से वारदात में इस्तेमाल किये तीन मोबाइल और कुछ सिम कार्ड बरामद किये है। तीनो आरोपी टेलीग्राम पर लोगो को निवेश के नाम पर अच्छा रिटर्न दने का झांसा देते थे।

द्वारका ज़िले के डीसीपी अंकित सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की 24 अप्रैल को द्वारका की रहने वाली एक महिला ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज़ कराई थी की उसके पास अनजान नंबर से काल आया जिसमे कॉलर ने उसे टेलीग्राम पर निवेश करअच्छा रिटर्न प्राप्त करने का झांसा दिया। पीड़ित महिला ने झांसे में आकर दस लाख 30 हज़ार रूपए आरोपियों के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए लेकिन जब पीड़ित को रिटर्न नहीं मिला तो उसे अपने साथ ठगी होने का अहसास हुआ जिसकी शिकायत उसने साइबर सेल में दर्ज़ कराई। मामले की छानबीन के लिए ऑपरेशन सेल के एसीपी राम अवतार और इंस्पेक्टर जगदीश कुमार की देखरेख में SI मुकेश कुमार ,महिला ASI बीमा तोमर ,हेड कांस्टेबल सुरेंदर ,विकास और कांस्टेबल योगेश की टीम बनाई गई। पुलिस ने बैंक स्टेटमेंट के आधार पर आरोपियों का पता लगाया तभी पुलिस को सुचना मिली की इस वारदात के तीनो आरोपी रोहिणी के सेक्टर 11 में मौजूद है। पुलिस ने रोहिणी सेक्टर 11 में छापा मारकर तीन ठगों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox