टी-20 विश्वकप में उलटफेर ने बिगाड़ा टीमों का गणित,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

टी-20 विश्वकप में उलटफेर ने बिगाड़ा टीमों का गणित,

-कैसा होगा सुपर-आठ का समीकरण? जानें कौनसी टीम कर सकती है इंट्री

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- टी-20 विश्व कप में अब तक ग्रुप चरण के 21 मुकाबले खेले जा चुके हैं और सभी टीमें सुपर आठ चरण में क्वालिफाई करने के लिए जोर लगा रही हैं। मौजूदा विश्व कप में कई उलटफेर देखने को मिले हैं जिसने सभी टीमों के गणित को बिगाड़ दिया है। खासकर बड़ी टीमों का गणित बिगड़ा है। पहली बार विश्व कप में हिस्सा ले रही सह मेजबान टीम ने जहां अब तक अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है, वहीं 2009 की चैंपियन टीम पाकिस्तान अब तक खाता भी नहीं खोल सकी है। जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे अगले दौर में पहुंचने की दौड़ दिलचस्प होती जा रही है।
आइए जानते हैं फिलहाल सभी ग्रुप की स्थिति कैसी है और कौन सी टीमें सुपर आठ चरण में पहुंचने के करीब हैं…

ग्रुप-ए में भारत और अमेरिका की स्थिति मजबूत
ग्रुप-ए में भारत, अमेरिका, कनाडा, पाकिस्तान और आयरलैंड की टीमें शामिल हैं। इसमें भारत और अमेरिका की स्थिति फिलहाल अन्य टीमों से बेहतर है। भारत चार अंकों के साथ शीर्ष पर है और उसे सुपर आठ में पहुंचने के लिए अमेरिका या कनाडा के खिलाफ जीत की जरूरत होगी। अमेरिका की भी ऐसी ही स्थिति है और अगर टीम भारत या आयरलैंड में से किसी को हरा देती है तो अगले दौर के लिए क्वालिफाई कर सकती है। कनाडा को दौड़ में बने रहने के लिए पाकिस्तान और भारत दोनों हराना होगा जो उसके लिए काफी कठिन चुनौती है। वहीं, पाकिस्तान को भी कनाडा और आयरलैंड के खिलाफ बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी जिससे वह सुपर आठ के लिए दौड़ में बनी रहे। इसके अलावा पाकिस्तान के लिए भारत या अमेरिका में से किसी टीम का अपना मुकाबला हारना भी जरूरी है। आयरलैंड को पाकिस्तान और अमेरिका के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी, जबकि अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा।

ग्रुप-बी में स्कॉटलैंड शीर्ष पर, फिर ऑस्ट्रेलिया  
ग्रुप-बी में स्कॉटलैंड की टीम गत चैंपियन इंग्लैंड और वनडे विश्व कप की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से आगे चल रही है। मौजूदा समय में स्कॉटलैंड पांच अंकों के साथ शीर्ष पर है और अगर टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज करने में सफल रही और उसके नेट रन रेट में ज्यादा गिरावट नहीं आई तो वह सुपर आठ के लिए क्वालिफाई कर लेगी। ऑस्ट्रेलिया भी स्कॉटलैंड के खिलाफ जीत के साथ अगले दौर के लिए जगह लगभग पक्की कर लेगी। नामीबिया के लिए आगे की राह मुश्किल है क्योंकि उसका अगले दो मैच में सामना इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया से है। इंग्लैंड के लिए भी राहें मुश्किल हो गई है और उसे ओमान तथा नामीबिया के खिलाफ हर हाल में मुकाबला जीतना होगा, जबकि यह प्रार्थना करनी होगी कि अन्य मैचों के नतीजे उसके लिए लाभकारी हो, विशेषकर ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड का मुकाबला गत चैंपियन टीम के लिए काफी अहम होगा। ओमान का सफर इस टूर्नामेंट में आधिकारिक रूप से समाप्त हो चुका है और टीम बस अब प्रभाव छोड़ने की कोशिश करेगी जिससे टूर्नामेंट से यादगार विदाई ली जा सके।

ग्रुप-सी में वेस्टइंडीज-अफगानिस्तान दो की दौड़ में, न्यूजीलैंड की राह मु्श्किल
सबसे दिलचस्प स्थिति ग्रुप सी की जिसमें दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है, लेकिन इससे न्यूजीलैंड के लिए आगे की राह कठिन हो गई है। अफगानिस्तान अगर पापुआ न्यू गिनी या वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत दर्ज कर लेता है तो अगले दौर के लिए क्वालिफाई कर लेगा, जबकि वेस्टइंडीज को भी आगे बढ़ने के लिए न्यूजीलैंड या अफगानिस्तान में से किसी एक टीम के खिलाफ जीत दर्ज करने की आवश्यकता होगी। युगांडा को न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी और अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। न्यूजीलैंड को अगर क्वालिफाई करना है तो उसे वेस्टइंडीज, युगांडा और पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ हर हाल में मैच जीतना होगा।

ग्रुप-डी में दक्षिण अफ्रीका क्वालिफाई करने के करीब
दक्षिण अफ्रीका की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने तीनों मैच जीते हैं और वह सुपर आठ चरण में क्वालिफाई करने के करीब पहुंच गई है। दूसरी तरफ बांग्लादेश के लिए नीदरलैंड को हराना काफी महत्वपूर्ण होगा और अगर टीम नेपाल के खिलाफ जीतती है तो उसके लिए आगे ही राह मजबूत हो सकती है। नीदरलैंड की टीम को भी बांग्लादेश और नेपाल के खिलाफ जीत दर्ज करना जरूरी है। नेपाल की टीम के लिए सभी मैच जीतना जरूरी है, लेकिन टीम जिस तरह की फॉर्म में चल रही है उसके लिए आगे की राह कठिन दिख रही है। श्रीलंका को भी नेपाल और नीदरलैंड के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी, जबकि अन्य टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox