पानी की समस्या के बाद दिल्ली में बिजली की आई समस्या

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पानी की समस्या के बाद दिल्ली में बिजली की आई समस्या

-AAP नेता आतिशी ने जताई चिंता

नई दिल्ली/अनिशा चौहान/ – पानी की समस्या के बाद अब दिल्ली में बिजली की समस्या गहरा गई है। बिजली की समस्या पर दिल्ली की मंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी का बयान सामने आया है। आतिशी ने कहा कि, “2:11PM से दिल्ली के कई हिस्सों में काफ़ी बड़ा पावर कट हुआ है। यूपी के मंडोला में एक पावर ग्रीड में आग लगी है, जहां से 1500MW बिजली दिल्ली को मिलती है। हमारे अन्य पावर सोर्स से हम इसे लिंक कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा,”मैं आज ही नए पावर मिनिस्टर से समय मांगूंगी। क्योंकि देश के पावर ट्रांसमिशन को केंद्र सरकार चलाती है। यह चिंताजनक है कि आज नेशनल लेवल का पावर इन्फ़्रास्ट्रक्चर ठप हुआ है। देश की राजधानी में नेशनल ग्रीड के फ़ेल्योर काफ़ी चिंताजनक है। दिल्ली की पीक पावर डिमांड 83000 मेगावाट पहुंचने पर भी पावर कट नहीं हुआ था, यह पावर कट नेशनल इंफ़्रास्ट्रक्चर के फेल होने के कारण हुआ है।”

‘पानी की खपत बढ़ी’

दिल्ली मंत्री ने कहा,”दिल्ली में पिछले कुछ हफ़्ते से गंभीर हीट वेब चल रही है। इसके कारण पानी की खपत बढ़ गई है। जितना पानी हरियाणा से मिलना चाहिए वो लगातार कम हो रहा है। वज़ीराबाद बराज हो या मुनक कनाल, हरियाणा पानी नहीं छोड़ रहा है। इसके कारण दिल्ली के WTP पूरी क्षमता से काम नहीं कर रहे हैं। जबकि हरियाणा बोल रहा है कि पूरा पानी छोड़ रहे हैं।”

जल संकट का सामना करना पड़ा

बता दें, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोगों को जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। जल संकट के कारण दिल्ली के कई इलाकों में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को टैंकरों से पानी की सप्लाई की जा रही है, जिसके लिए मारामारी देखने को मिल रही है। हजारों लोगों को टैंकरों की मदद से देखा गया। लोग जान जोखिम में डालकर टैंकर से पानी निकालते दिखे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox