‘भारत ही नहीं पाक के लिए भी अच्छे हैं मोदी’-पाकिस्तानी बिजसनेमैन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

‘भारत ही नहीं पाक के लिए भी अच्छे हैं मोदी’-पाकिस्तानी बिजसनेमैन

-साजिद तरार ने की मोदी की तारीफ, मोदी को बताया पूरे दक्षिण एशिया क्षेत्र में स्थिरता की गांरटी

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- अब देश में ही नही विदेशों में भी मोदी की गांरटी देखी जा रही है। अमेरिकी पाकिस्तानी बिजनेसमैन साजिद तरार ने मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी भारत के लिए ही नही पाकिस्तान के भी अच्छे है। उन्हे उम्मीद है कि मोदी के तीसरे कार्यकाल में भारत-पाकिस्तान के रिश्ते सुधरेंगे। साथ उन्होने कहा कि मोदी सिर्फ भारत में ही नही बल्कि पूरे दक्षिण एशिया क्षेत्र में स्थिरता की गारंटी हैं।

            पाकिस्तानी मूल के एक अमेरिकी बिजनेसमेन साजिद तरार ने दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक प्रक्रिया के शांतिपूर्ण और सफल संचालन पर भारत के लोगों को बधाई दी। उन्होने कहा कि, ‘मैंने हमेशा कहा है कि भविष्य में भारत की स्थिरता के लिए मोदी का नेतृत्व जरूरी है जो कई दलों को आने और संविधान को अस्थिर करने से रोकेगा। मोदी का नेतृत्व भारत की स्थिरता और भारत के भविष्य की गारंटी है।’

‘भारत-पाक रिश्ते बेहतर होने की उम्मीद’
तरार ने कहा कि मोदी के तीसरी बार सत्ता में आने से पाकिस्तान के लोगों को उम्मीद है कि भारत के साथ उनके रिश्ते बेहतर होंगे।

           एक सवाल के जवाब में तरार ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि अभी तक उनकी ओर से कोई बधाई संदेश नहीं आना निराशाजनक है।

‘पाकिस्तान के लिए भी अच्छे हैं’
अमेरिकी बिजनैसमेन ने कहा, ‘मोदी न केवल भारत के लिए अच्छे हैं, बल्कि वह पाकिस्तान के लिए भी अच्छे हैं। उन पर इस्लाम विरोधी और पाकिस्तान विरोधी होने के आरोप राजनीति से प्रेरित हैं।’ उन्होंने कहा कि भारत के पाकिस्तान के साथ रिश्ते बेहतर होंगे और दोनों दक्षिण एशियाई देशों के बीच व्यापार में वृद्धि होगी। तरार ने कहा, ‘मोदी एक अनुभवी नेता हैं, जिन्होंने ब्रिक्स और जी-20 जैसे विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर काम किया है।’

‘भारतीय लोकतंत्र की ताकत का प्रमाण’
भारत में आम चुनावों के सफल समापन पर बधाई देते हुए उन्होंने कहा, “यह एक उल्लेखनीय उपलब्धि है और भारतीय लोकतंत्र की ताकत और लचीलेपन का प्रमाण है।’ उन्होंने कहा कि भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती पर संदेह करने वालों को चुनावों ने चुप करा दिया है। तरार ने कहा, ‘भारत का लोकतंत्र मजबूत साबित हुआ है, यहां तक कि अमेरिका से भी ज्यादा मजबूत।’

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox