नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- संसद भवन में कार्यवाहक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद एक ऐसा भावुक पल भी आया जब जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने पीएम नरेन्द्र मोदी का अभिनंदन करते हुए उनके पैर छूने के लिए झुके तो नरेन्द्र मोदी ने उन्हे रोक लिया और गले लगा लिया।

शुक्रवार को पुराने संसद भवन में एनडीए संसदीय दल की बैठक में राजनाथ सिंह ने नेता के नाम का प्रस्ताव रखा। इस दौरान सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पास कर नरेन्द्र मोदी को दल का नेता चुन लिया गया। प्रस्ताव के दौरान नीतीश कुमार ने जेडीयू की तरफ से नरेंद्र मोदी को भारत के प्रधानमंत्री पद के लिए समर्थन दिया। इस दौरान उन्होंने नरेंद्र मोदी के पैर भी छुए लेकिन मोदी ने उन्हें रोक लिया।
इसके साथ ही नीतीश ने कहा, ’10 साल से ये प्रधानमंत्री हैं, फिर प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। पूरे देश की सेवा की है पूरा भरोसा है जो कुछ भी बचा है अगली बार ये सब पूरा कर देंगे, जो भी राज्य का है। हम लोग पूरे तौर पर सब दिन इनके साथ रहेंगे।’
नीतीश कुमार ने कहा, “हमारी पार्टी जेडीयू भाजपा संसदीय दल के नेता नरेंद्र मोदी को भारत के प्रधानमंत्री पद के लिए समर्थन देती है। यह बहुत खुशी की बात है कि 10 साल से ये पीएम हैं और फिर पीएम होने जा रहे हैं। इन्होंने पूरे देश की सेवा की है और उम्मीद है कि अगली बार सब पूरा कर देंगे। हम लोग पूरे तौर पर सब दिन इनके साथ रहेंगे। हमें लगता है कि अगली बार जब आएंगे तो कुछ सीट जो ये (विपक्ष) जीत गए हैं अगली बार सब हारेंगे।“


More Stories
नेपाल : ‘मिस नेपाल’ से सफ़र शुरू हुआ आज रेस्क्यू ऑपरेशन में उड़ान भर रही है पहली हेलीकाप्टर पायलट प्रिया अधिकारी
ऋषिकेश में “क्लीन एयर अवेयरनेस प्रोग्राम” का आयोजन, महापौर शम्भू पासवान ने की शिरकत
UK: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की ऋषिकेश नगर कार्यकारिणी घोषित, दिनेश पैन्यूली को लगातार तीसरी बार अध्यक्ष का दायित्व
द्वारका में ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, कासगंज से आरोपी गिरफ्तार
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
टाटा मोटर्स में नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़