
नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- तिहाड़ जेल में जहां दिल्ली के सीएम केजरीवाल बंद है वहां एक बार फिर गैंगवार में चाकू-छुरियां चली है। कैदी बदमाशों ने गोगी गैंग के बदमाश हितेश पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया है। बुधवार दोपहर दो बदमाशों ने हितेश पर हमला किया। हितेश की हालत नाजुक है और घायल कैदी का दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि हितेश पर गौरव और गुरिंदर नाम के बदमाशों ने हमला किया है, जो हत्या और हत्या के प्रयास के मामलों में जेल में बंद हैं। हितेश पर बवाना थाना में हत्या का मामला दर्ज है और वह 2019 से तिहाड़ जेल में बंद है। पुलिस घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच पड़ताल करने में जुटी है।





More Stories
सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव गुभाना में लोकहित समिति द्वारा रक्तदान शिविरका आयोजन किया गया।
सीमापुरी हादसे ने बेनकाब किया अवैध कमर्शियल गतिविधियों का मकड़जाल, कागजों पर FAR का गणित व जमीन पर जानलेवा निर्माण
एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा में ली अंतिम सांस
प्रियंका गांधी ने सड़क पर लेटे रहने की बहुत कोशिश की, लेकिन दिल्ली पुलिस ने राहुल संग हिरासत में लिया
5 किलो से ज्यादा गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार,
11 अक्टूबर को बहादुरगढ़ बनेगा हरियाणा सफाई महाकुंभ में भागीदार, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की तैयारी: डीसी