देश में भीषण आंधी-तूफान की वजह आई सामने, मौसम विभाग की चेतावनी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

देश में भीषण आंधी-तूफान की वजह आई सामने, मौसम विभाग की चेतावनी

-अभी और चलेंगी धूल भरी आंधियां, इन इलाकों में अलर्ट जारी

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/– बीते कुछ दिनों से देश के अलग-अलग हिस्सों में चल रहा आंधी-तूफान फिलहाल अगले चार दिनों तक थमने का नाम नहीं लेगा। यह तूफान न सिर्फ तीव्र गति से देश के अलग-अलग हिस्सों को प्रभावित करेगा, बल्कि बदली हुईं परिस्थितियों में कई इलाकों के तापमान को भी बढ़ाएगा। मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय पात्रा ने बताया कि उमस और लगातार बढ़ता हुआ तापमान देश में आंधी-तूफान के हालात बना रहा है। फिलहाल जो मौसम की परिस्थितियों बन रही हैं, उसमें आंधी-तूफान के बने रहने का अनुमान लगाया गया है।

मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा कहते हैं कि उन्होंने देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए आज भी अलर्ट जारी किया है। उनका कहना कि देश के अधिकतर समुद्री इलाकों वाले क्षेत्रों में इस तरीके के आंधी-तूफान अगले कुछ दिनों तक आएंगे। मुंबई में ऐसी ही परिस्थितियों में आए भीषण तूफान ने 14 लोगों की जान ले ली। जबकि दर्जनों लोग अभी भी घायल होकर अस्पताल में दाखिल हैं। इसकी वजह बताते हुए महापात्रा कहते हैं कि लगातार बढ़ रही उमस और तापमान के चलते यह परिस्थितियां बन रही हैं। मौसम विभाग के महानिदेशक कहते हैं कि मुंबई में जिस तरीके से तेज गति का तूफान आया, इस तरह से अभी भी कुछ इलाकों में तूफान आने की संभावनाएं बन रही हैं। मौसम विभाग ने ऐसी परिस्थितियों को देखते हुए संबंधित राज्यों को अलर्ट जारी कर दिया है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में अभी कई राज्यों में लगातार पारा बढ़ता रहेगा, जिसके चलते इस तरह के चक्रवर्ती तूफान की संभावनाएं बन रही हैं। इसके अलावा मध्यप्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ समेत कई इलाकों में अभी भी 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान लगाया जा रहा है। विभाग के अनुमान के मुताबिक मंगलवार और बुधवार को मध्यप्रदेश में तेज आंधी और तूफान आ सकता है। इसके चलते मध्यप्रदेश में जिम्मेदार महकमों को अलर्ट पर रखा गया है। मध्यप्रदेश के अलावा बिहार और उड़ीसा में भी आंधी तूफान की संभावनाएं बनी हुई हैं। आंधी तूफान तेज गति के साथ आने वाला है। इसलिए किसी भी तरीके के जान माल के नुकसान से बचाव के लिए संबंधित राज्यों को पहले से ही एडवाइजरी जारी कर अलर्ट कर दिया गया है।

मौसम विभाग के महानिदेशक महापात्रा कहते हैं कि इन इलाकों में आंधी तूफान के साथ साथ बारिश का भी अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि बारिश सिर्फ इन इलाकों में ही नहीं, बल्कि उत्तर भारत से लेकर बंगाल के कई हिस्सों में भी होगी। इसके अलावा नॉर्थ-ईस्ट के हिमालय रेंज के साथ-साथ अंडमान में भी बारिश और आंधी-तूफान का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार से लेकर शुक्रवार तक उत्तर भारत के भी कुछ हिस्सों में बारिश का अनुमान बना हुआ है। इसमें जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश समेत उत्तराखंड के कुछ हिस्से शामिल हैं।
         मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में राजस्थान सबसे ज्यादा गर्म राज्य होने वाला है। इसके चलते राजस्थान और गुजरात में भी धूल भरी आंधियां चल सकती हैं। जबकि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के हिस्सों में भी लगातार तापमान बढ़ता रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार से लेकर शनिवार तक उत्तर भारत के कई हिस्सों में गर्म हवाएं चलेंगी। इन गर्म हवाओं का असर मध्यप्रदेश से बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों तक रहेगा। यही गर्म हवाएं और उमस बड़े थंडरस्टॉर्म को बढ़ाएंगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox