ईडी दिल्ली शराब नीति मामले में आप को बनायेगी आरोपी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ईडी दिल्ली शराब नीति मामले में आप को बनायेगी आरोपी

-ईडी की अगली चार्जशीट में होगा आप का नाम, मनीष सिसोदिया की जमानत अर्जी का किया विरोध

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- दिल्ली शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल के साथ-साथ अब आम आदमी पार्टी की भी मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि एक्साइज पॉलिसी में दायर होने वाली अगली चार्जशीट में आप को आरोपी बनाया जाएगा. वहीं, ईडी ने कोर्ट में मनीष सिसोदिया की जमानत अर्जी का भी विरोध किया है।

           जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की कोर्ट में ईडी के वकील जोएब हुसैन ने कहा, ’‘मामले में दायर की जाने वाली अगली अभियोजन शिकायत (चार्जशीट) में आप को सह आरोपी बनाया जा रहा है।’ जांच एजेंसी के वकील ने कहा कि मामले में आरोप तय करने की प्रक्रिया में देरी करने के लिए आरोपी व्यक्तियों द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।
          वहीं, मनीष सिसोदिया के वकील ने अपने मुवक्किल के लिए जमानत का अनुरोध करते हुए कहा कि ईडी और सीबीआई धनशोधन और भ्रष्टाचार मामले में लोगों को अभी भी गिरफ्तार कर रहे हैं और मुकदमे की सुनवाई जल्द पूरा होने का कोई सवाल ही नहीं है। जमानत याचिका पर आगे की बहस जारी है।

कब लागू हुई थी नई शराब नीति?
बता दें कि दिल्ली सरकार 2021 में नई आबकारी नीति लेकर आई थी. लेकिन साल 2022 आते-आते यह सवालों के घेरे में आ गई। बीजेपी की शिकायत पर एलजी वीके सक्सेना ने इस नीति को बनाने और लागू करने में कथित अनियमितताओं को लेकर सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। इसके बाद ईडी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
         इस मामले में आप नेता सत्येंद्र जैन, पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया। संजय सिंह तो जमानत पर बाहर आ गए हैं, जबकि अरविंद केजरीवाल को चुनाव प्रचार के लिए 1 जून तक अंतरिम जमानत मिली है। सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया अब भी जेल में हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox