सोनिया गांधी ने वीडियो संदेश जारी कर ‘महालक्ष्मी योजना’ की दी जानकारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सोनिया गांधी ने वीडियो संदेश जारी कर ‘महालक्ष्मी योजना’ की दी जानकारी

नई दिल्ली/अनिशा चौहान/- देश में इस वक्त लोकसभा चुनाव चल रहा है। पूरे देश में सुबह से ही वोटिंग जारी है। वहीं एक बार फिर कांग्रेस नेता और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने देश के नाम एक वीडियो संदेश जारी किया। इस बार उनका ये संदेश देश की महिलाओं के नाम है। अपने वीडियो संदेश में सोनिया गांधी ने कहा है कि कांग्रेस की सरकार बनने पर महालक्ष्मी योजना में हर महिला को हर साल एक लाख रुपए मिलेंगे। सोनिया गांधी ने स्वतंत्रता की लड़ाई से लेकर आधुनिक भारत बनाने में महिलाओं के योगदान का उल्लेख किया और कहा कि कांग्रेस के हाथ ही अब इनके हालात बदलेंगे।

‘कांग्रेस एक क्रांतिकारी कदम लेकर आई’

कांग्रेस ने अपना वीडियो संदेश शुरू करते हुए कहा, ‘नमस्ते… मेरी प्यारी बहनों। स्वतंत्रता की लड़ाई से लेकर आधुनिक भारत बनाने में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान रहा है। हालांकि आज हमारी महिलाएं भयंकर महंगाई के बीच संकट का सामना कर रही हैं। उनकी मेहनत और तपस्या के साथ न्याय करने के लिए कांग्रेस एक क्रांतिकारी कदम लेकर आई है।

‘यही हाथ आपके हालात बदलेगा’

उन्होंने कहा,कांग्रेस की ‘महालक्ष्मी’ योजना में हम गरीब परिवारों की एक महिला को हर साल 1लाख रुपए देंगे। कर्नाटक और तेलंगाना में पहले ही हमारी गारंटियों ने करोड़ों परिवारों की जिंदगी बदल दी है। मनरेगा हो, सूचना का अधिकार है, शिक्षा का अधिकार हो या भोजन सुरक्षा.. हमारी योजनाओं से कांग्रेस पार्टी ने लाखों भारतीयों को ताकत दी है। महालक्ष्मी हमारे इस काम को आगे बढ़ाने की सबसे नई गारंटी है। उन्होंने आगे कहा,इस कठिन समय में मैं आपको भरोसा दिलाना चाहती हूं कि कांग्रेस का हाथ आपके साथ है और यही हाथ आपके हालात बदलेगा। धन्यवाद जय हिंद।’

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox