अब कांग्रेस की नेशनल मीडिया को ऑर्डिनेटर राधिका खेड़ा ने दिया इस्तीफा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अब कांग्रेस की नेशनल मीडिया को ऑर्डिनेटर राधिका खेड़ा ने दिया इस्तीफा

-लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता भी त्यागी

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को एक बार फिर झटका लगा है। बता दें कि पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही उन्होने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ दी है। राधिका ने यह फैसला लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग से ठीक 2 दिन पहले लिया है।

’एक्स’ पर शेयर किया इस्तीफा
राधिका खेड़ा ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को लिखे एक पत्र में अपने इस्तीफा की बात कही है। उन्होंने अपने इस पत्र को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ’एक्स’ पर शेयर किया है। पोस्ट के कैप्शन में राधिका ने लिखा, ’आज अत्यंत पीड़ा के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता त्याग रही हूं व अपने पद से इस्तीफा दे रही हूं। हां मैं लड़की हूं और लड़ सकती हूं, और वही अब मैं कर रहीं हूं। अपने व देशवासियों के न्याय के लिए मैं निरंतर लड़ती रहूंगी।’

इस्तीफे में बताई ये वजह
राधिका ने अपने इस्तीफे में लिखा,’ हर हिंदू के लिए प्रभु श्री राम की जन्मस्थली पवित्रता के साथ बहुत मायने रखती है और राम लल्ला के दर्शन मात्र से जहां हर हिंदू अपना जीवन सफल मानता है वहीं कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं। मैंने जिस पार्टी को अपने 22 साल से ज्यादा दिए, जहां एनएसयूआई से लेकर एआईसीसी के मीडिया विभाग में पूरी ईमानदारी से काम किया, आज वहां ऐसे ही तीव्र विरोध का सामना मुझे करना पड़ा है क्योंकि मैं अयोध्या में राम लल्ला के दर्शन करने से खुद को रोक नहीं पाई।’
         राधिका ने आगे लिखा,’ मेरे इस पुनीत कार्य का विरोध इस स्तर तक पहुंच गया कि मेरे साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुए घटनाक्रम में मुझे न्याय देने से इंकार कर दिया गया। मैंने हमेशा ही दूसरों के न्याय के लिए हर मंच से लड़ाई लड़ी है। किंतु जब स्वयं के न्याय की बात आई तो पार्टी में मैंने स्वयं को हारा हुआ पाया। प्रभु श्री राम की भक्त व एक महिला होने के नाते मैं बेहद आहत हूं। बार बार पार्टी के समस्त शीर्ष नेताओं को अवगत कराने के बाद भी जब मुझे न्याय नहीं मिला, तो इससे आहत होकर मैंने आज यह कदम उठाया है।’  

दिल्ली से चुनाव लड़ चुकी हैं राधिका
बता दें कि राधिका खेरा कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभाल रही थीं। इसके अलावा वह छत्तीसगढ़ में मीडिया कॉर्डिनेटर के रूप में भी काम कर रही थी। राधिका ने दिल्ली की जनकपुरी सीट से कांग्रेस के टिकट पर पिछला विधानसभा चुनाव लड़ा था, हालांकि उन्हें आप उम्मीदवार से हार का सामना करना पड़ा था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox