एप्लीकेशन ऑफ एसपीएसएस इन रिसर्च विषयक पर कार्यशाला आयोजित

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एप्लीकेशन ऑफ एसपीएसएस इन रिसर्च विषयक पर कार्यशाला आयोजित

हर्षित सैनी/रोहतक/नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/- महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (मदवि) के कामर्स विभाग में आज चौ. रणबीर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल एंड इकोनोमिक चेंज के सहयोग से एप्लीकेशन ऑफ एसपीएसएस इन रिसर्च विषयक एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।           चौ. रणबीर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल एंड इकोनोमिक चेंज की निदेशिका प्रो. नीना सिंह ने बतौर मुख्यातिथि इस कार्यशाला का शुभारंभ किया। प्रो. नीना सिंह ने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं शोधार्थियों के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण हैं और व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करती हैं।

कामर्स विभाग के अध्यक्ष प्रो. राम रत्न सैनी ने स्वागत भाषण देते हुए कार्यशाला की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला।             भगत फूल सिंह महिला विवि, खानपुर कलां की सहायक प्रोफेसर डा. ईशानी पठारिया ने सुबह के सत्र में बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की और डाटा एंट्री, क्लीनिंग, ट्रांसफोर्मेशन पैरामिट्रिक एंड नॉन-पैरामिट्रीक टेस्ट्स बारे जानकारी दी। दूसरे सत्र में एसजीटी यूनिवर्सिटी, गुरूग्राम के प्रो. राजबीर सिंह ने बतौर मुख्य वक्ता-मल्टीपल रिग्रैशन एनालिसस एंड फैक्टर एनालिसस बारे विस्तार व्याख्यान दिया।     प्राध्यापक प्रो. तिलक राज ने आभार प्रदर्शन जताया। मंच संचालन शोधार्थी चित्रा ने किया। कार्यशाला सचिव डा. सीमा राठी ने कार्यक्रम का समन्वयन किया। इस अवसर पर विभाग के प्राध्यापक एवं विभिन्न विभागों के शोधार्थी उपस्थित रहे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox