फुलेरा में फिर उथल पुथल मचाएंगे सचिव जी, इस दिन लगेगी पंचायत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

फुलेरा में फिर उथल पुथल मचाएंगे सचिव जी, इस दिन लगेगी पंचायत

अनीशा चौहान/- ओटीटी पर अपनी साफ सुथरी कॉमेडी और गांव के लोगों के जीवन को बयां करने वाले ओटीटी शो ‘पंचायत’के तीसरे सीजन की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट हो गई है। इस सीजन का इंतजार लोग लंबे समय से कर रहे थे। अब लोगों का इंतजार खत्म होने वाला है। फुलेरा गांव में एक बार फिर उथल पुथल होने वाली है।

इस शो का एक एक किरदार लोगों के दिलों में अलग छाप छोड़ चुका है। वो चाहे सचिव जी हो या प्रधान जी, सीरीज का सपोर्टिंग किरदार भी दर्शकों के बीच अलग पहचान बना चुका है। इसके डॉयलॉग पर कई सारे मीम्स बने हैं। चाहें इस शो का डॉयलॉग ‘देख रहा है बिनोद…’हो या फिर ‘गजब बेइज्जती है..’हो। अब शो के मेकर्स ने इसके तीसरे सीजन के रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। पंचायत 3 कुछ हफ्तों बाद 28 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

इस दिन होगा रिलीज

गुरुवार को अमेजन प्राइम वीडियो ने अनाउंस किया कि ‘पंचायत 328 मई को रिलीज हो रहा है। सोशल मीडिया पर शो का अन्य पोस्टर शेयर करते हुए, प्राइम वीडियो ने लिखा, ‘आपने लौकियां हटाईं, हमने आपका रिवॉर्ड अनलॉक कर दिया! #PanchayatOnPrime S3, 28 मई।’ दरअसल, हाल ही में ‘पंचायत’ के मेकर्स ने एक छोटी सी गेम फैन्स के साथ शेयर की थी, जिसमें वो लौकियां हटाकर तीसरे सीजन की रिलीज डेट जान सकते थे। अब वहीं रिलीज डेट रिवील हो गई है।

इतने देशों में होगा रिलीज

‘पंचायत 3’का निर्माण ‘द वायरल फीवर’ने किया है। वहीं निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है। नए सीजन का प्रीमियर,भारत में प्राइम वीडियो पर और दुनिया भर के 240 देशों व क्षेत्रों के अंदर हिंदी में होगा और इसे तमिल, तेलुगु, मलयालम व कन्नड़ में भी डब किया जाएगा। पंचायत 3 के साथ जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय और संविका वापसी करेंगें।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox